रवींद्रनाथ महतो के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, सतर्क रहने की अपील
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। यह अकाउंट पूरी तरह से फेक है और इसका रवींद्रनाथ महतो से कोई संबंध नहीं है।
विधानसभाध्यक्ष के ओर से आम जनता से अपील की गई है कि वे इस फर्जी फेसबुक अकाउंट से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल पर भरोसा न करें।
यदि किसी व्यक्ति को इस फेक अकाउंट से संदेश प्राप्त होता है या ठगी की कोशिश की जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी साइबर थाना या साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई संभव हो सकेगी और अन्य लोगों को भी ठगी से बचाया जा सकेगा।
सोशल मीडिया पर बढ़ते फर्जी अकाउंट और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए नागरिकों को जागरूक रहने की आवश्यकता है।

