शिवधाम में हनुमान मंदिर निर्माण की छत ढलाई संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: शहर के कोर्ट रोड स्थित शिवधाम परिसर में हनुमान मंदिर निर्माण कार्य के तहत छत ढलाई का कार्य विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने श्रमदान कर धार्मिक कार्य में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज को जोड़ने का कार्य करता है और इससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है। छत ढलाई के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और सभी ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने सामूहिक प्रयास से मंदिर निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने का संकल्प लिया।

