Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित प्रखंड के देवली ग्राम में फसल सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कुंडहित प्रखंड के देवली ग्राम में फसल सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित प्रखंड के देवली ग्राम में फसल सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: फसल सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत कुंडहित प्रखंड के देवली ग्राम में किसानों के लिए फसल सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से फसल संरक्षण के तरीकों की जानकारी देना था।

    कार्यक्रम में BTM सुजीत सिंह ने किसानों को FIR विधि से बीज उपचार की विस्तृत प्रक्रिया समझाई। उन्होंने फंजीसाइड, इनसेक्टिसाइड और राइजोबियम कल्चर के माध्यम से बीज उपचार की विधि पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उपचारित बीज का उपयोग करने से फसलों में लगने वाले रोगों की संभावना काफी कम हो जाती है, साथ ही बीज का अंकुरण बेहतर होता है और उत्पादन में भी वृद्धि होती है।

    इसके साथ ही IPM (एकीकृत कीट प्रबंधन) की अवधारणा पर भी विस्तृत चर्चा हुई। किसानों को बताया गया कि IPM क्यों जरूरी है, इसके क्या फायदे हैं और प्राकृतिक तथा वैज्ञानिक तरीकों के संयोजन से फसल सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है।

    कार्यक्रम में बाबूपुर पंचायत के मुखिया, एटीएम अमीर हेंब्रम, किसान मित्र सनत मंडल, विनय मंडल, धन क्रिस्टो गोराई, कसना बाउरी, लालटू मंडल सहित स्थानीय किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे खेती में लागू करने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025 हेतु जामताड़ा में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    Next Article झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जामताड़ा में जिला सचिव सहित नई जिम्मेदारियों की घोषणा की

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.