कुंडहित में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में 6 दिसंबर को प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और सामाजिक न्याय, समानता तथा शिक्षा के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके द्वारा स्थापित संवैधानिक सिद्धांतों और समाज सुधार की दिशा में दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने हमेशा शिक्षा को सुधार और प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण साधन माना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए समाज में जागरूकता और एकजुटता को मजबूत करें।
इस अवसर पर प्रोसेनजीत चक्रबर्ती, मंडल अध्यक्ष दिलीप मुजमदार, सुमन घोष, फखरुद्दीन खान, मोहम्मद शाहनवाज खान, नबी हुसैन खान, मोहम्मद सरफुद्दीन, सरफुद्दीन अंसारी, महफिल अंसारी, अंसारुल असारी, हसीमुद्दीन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

