बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस नाला में संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मंच नाला की ओर से महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहेब को नमन किया। इस अवसर पर ताराचेटीया विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी राधा विनोद मंडल, नाला के मुखिया अजीत मुर्मू, मोरबासा की मुखिया रानी सोरेन, विश्वजीत घोष और काजल बाउरी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके विचारों, सामाजिक समरसता के संदेश और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिए गए समानता और अधिकारों के सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।
मंच नाला के सदस्यों ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को शिक्षा, संवैधानिक मूल्यों तथा भाईचारे के प्रति प्रेरित करना है। उपस्थित युवा वर्ग ने उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

