Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखने के विरुद्ध में बिस्टूपुर में मशाल जुलूस मार्च निकला गया : धर्मेंद्र सोनकर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखने के विरुद्ध में बिस्टूपुर में मशाल जुलूस मार्च निकला गया : धर्मेंद्र सोनकर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखने के विरुद्ध में बिस्टूपुर में मशाल जुलूस मार्च निकला गया : धर्मेंद्र सोनकर

    आज दिनांक 7 जुलाई, शाम 7 बजे मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले पर आज गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। गुजरात हाईकोर्ट का कहना है कि ट्रायल कोर्ट का राहुल गांधी को दोषी ठहराने का आदेश सही है, इस आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं हैं।

    गुजरात हाई कोर्ट के इस फैसले से असहमत एवं नाराज पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेसियों ने कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के निर्देशानुसार जिला सचिव रईस रिजवी छब्बन के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आज बिष्टुपुर में आक्रोश जुलुस निकाला।
    मीडिया से बात करते हुये नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि अदालत का फैसला, उसके समक्ष पेश किये गयें साक्ष्यों के आधार पर होता हैं और सही साक्ष्य एवं तथ्यों को निष्पक्ष तरीके से रखना सरकारी तंत्र की जिम्मेदारी होती हैं। केंद्र एवं गुजरात में बैठी भाजपा सरकार ने, सरकारी संस्थानों का दुरूपयोग कर देश की आम जनता के साथ-साथ अदालत को भी गुमराह करने का काम किया हैं। केंद्र की मोदी सरकार वास्तव में हमारे नेता राहुल गांधी जी की भारत यात्रा एवं देश में मोहब्बत की दुकान खोलने की मुहीम से डरी हुई हैं।
    कांग्रेस के जिला-उपाध्यक्ष श्री बब्लू झा ने आगे कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जानकारी और सरपरस्ती में नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी एवं विजय माल्या सरीखे कई अन्य भगोड़ें, देश की करोड़ों करोड़ आम जनता के मेहनत के पैसों का गबन कर विदेश भाग गयें। राहुल गांधी का वह बयान वस्तुतः उन भगोड़ों के खिलाफ आम जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति मात्र था।
    कांग्रेस के जिला सचिव रईस रिजवी छब्बन ने बताया कि “हम यह स्पष्ट कर देना चाहतें हैं कि सरकार की इन दमनकारी कुटिल चालों से न तो हमारे नेता डरें हैं और न हम डरेंगें बल्कि आने वाले राज्य चुनावों एवं 2024 के आम चुनावों में इस फासिस्ट पार्टी को सरकार से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।”
    इस आक्रोश रैली में भारत यात्री जेबा खान के अलावा जिला उपाध्यक्ष बब्लू झा, जिला सचिव जनाब रिजवी, अभिजीत सिंह, अफसर चिंटू, राजा सिंह राजपूत, सीनू रेडी, हरे कृष्णा लोहार, मनीष मार्डी, गोविंद बगधल, गुलाब गद्दी, अनिता कुमारी, मीनू कुमारी, पूजा डे, गौतम रविदास, प्रिंस मोहसीन, सोहन शर्मा, पीयूष अग्रवाल, पवन सिंह, अमित दुबे अख्तर हुसैन सिकंदर खान गुलाम अली शाजादा सलीम आसान, जावेद जमाल इरफान अहमद एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजनैतिक साज़िश से नहीं डरते कांग्रेसी – राकेश साहू
    Next Article जदयू का राजद में विलय सुनिश्चित: डॉ मोनाजिर हसन

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.