Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जदयू का राजद में विलय सुनिश्चित: डॉ मोनाजिर हसन
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    जदयू का राजद में विलय सुनिश्चित: डॉ मोनाजिर हसन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    बेगुसराय :जनता दल यूनाइटेड का राजद में विलय होना सुनिश्चित है। जितना दिन को दिन और रात को रात कहना सुनिश्चित है। उक्त बातें बेगूसराय के पूर्व सांसद व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे डॉ मोनाजिर हसन ने जदयू से इस्तीफा देने के बाद पहली बार बेगूसराय आगमन पर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर आंतरिक लोकतंत्र का खात्मा होने के कारण हमने यह निर्णय लिया है।क्योंकि नीतीश कुमार लाचार, मजबूर नेता के रूप में दिख रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री का ख्वाब दिखाकर फंसा दिया है।नीतीश कुमार की शक्ति को छीन कर फंसा दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज के खिलाफ संघर्ष के साथ नीतीश कुमार को सिंहासन पर बिठाने का कार्य किया। लेकिन वह उन्हीं लोगों के साथ जा मिले।आज बिहार में गुंडाराज का माहौल पैदा किया जा रहा है।डॉ मोनाजिर हसन ने विपक्षी एकता को पक्षी एकता बताते हुए कहा कि जिस तरह से पक्षी अपने-अपने घोंसले में रहते हैं उसी तरह विपक्षी पार्टियां भी हैं।जिनका अपनी डफली अपना राग जैसी स्थिति बनी हुई है।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा है।उन्होंने कहा कि वह जल्द एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे हैं। लेकिन वह किस पार्टी में शामिल होंगे इसकी जानकारी देने के लिए इंतजार करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को ठगने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए काम करेंगे और अगर पार्टी जिम्मेदारी देगी तो उसका निर्वहन बखूबी करेंगे।वहीं उन्होंने बेगूसराय लोक सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की भी इच्छा जाहिर की।जदयू से इस्तीफा के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे पूर्व सांसद डॉ मोनाजिर हसन का समर्थकों ने राजेंद्र पुल के पास भव्य स्वागत किया।जिससे वह गदगद दिखे।वहीं राजेंद्र पुल से सर्किट हाउस पहुंचने के दौरान वाहनों का काफिला देखने को मिला। साथ ही जगह जगह समर्थकों ने रोककर फूल मालों से लादकर उनका स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात हाईकोर्ट के द्वारा राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखने के विरुद्ध में बिस्टूपुर में मशाल जुलूस मार्च निकला गया : धर्मेंद्र सोनकर
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.