कांग्रेसियों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत चलाया हस्ताक्षर अभियान
प्रतिनिधि कुंडहित
रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया।इस दौरान पार्टी नेताओं ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया.कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक से हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने की।बैठक में कुंडहित प्रखंड पर्यवेक्षक नंदकिशोर सिंह, कर्मटार पर्यवेक्षक राजीव कुमार दुबे, और फतेहपुर प्रखंड पर्यवेक्षक पूर्णिमा धर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।प्रखंड पर्यवेक्षक नंदकिशोर सिंह ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम का श्रेय जननायक राहुल गांधी को जाता है।उन्होंने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग केंद्र सरकार के साथ मिलकर निष्पक्षता से समझौता कर रहा है और वोट चोरी में संलिप्त है।श्री सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने इसके खिलाफ सबूतों के साथ जनता की अदालत में आवाज उठाई है, जिसके तहत ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कुंडहित प्रखंड के 15 पंचायतों में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।हर पंचायत से लगभग 2000 हस्ताक्षर एकत्र कर भेजे जाएंगे।यह अभियान 25 अक्टूबर तक चलेगा।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.मौके पर फखरुद्दीन खान, रंजीत लायेक, अनूप सिंह, रमजान शेख, मोहम्मद शाहनवाज खान, आशीष सरकार, शिवधन हेंब्रम, शेख इसाई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

