Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवघर उपायुक्त ने सम्पूर्ण रुटलाइन में विशेष साफ-सफाई का दिया निर्देश..
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    देवघर उपायुक्त ने सम्पूर्ण रुटलाइन में विशेष साफ-सफाई का दिया निर्देश..

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवघर उपायुक्त ने सम्पूर्ण रुटलाइन में विशेष साफ-सफाई का दिया निर्देश…

    *■ नंदन पहाड़ से कुमैठा रुटलाइन में कंकड़, पत्थर की वजह से श्रद्धालुओं को चलने में न हो असुविधा:-उपायुक्त….*

    *■ बाघमारा टेंट सिटी में व्यस्थाओं को और दुरुस्त करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश….*
    ====================
    *■ श्रावणी मेला के दौरान आगामी रविवार, सोमवार व मंगलवार को सावधानी बरतते हुए सभी को एक्टिव रहने की आवश्यकताः-उपायुक्त….*
    ====================
    *■ रूटलाईन में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश….*
    ====================
    *■ स्वास्थ्य केंद्र व ब्रेस्टफीडिंग कार्नर को रखें दुरुस्त:-उपायुक्त….*
    ====================
    *■ मेला क्षेत्र में स्थित सभी 31 सूचना सह सहायता केन्द्रों को 24 घंटे रखे एक्टिवः उपायुक्त….*
    ====================
    राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं के सुलभ व सुरक्षित जलार्पण को लेकर उपायुक्त श्री मंजुनाथ भंजत्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 06.07.2023 मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने रुटलाइन में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए गए इंतजामों पर चर्चा करते हुए आगामी रविवार, सोमवार व मंगलवार को होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं को लेकर किये गए कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने बाघमारा बस स्टैंड समीप टेंट सिटी परिसर में और शौचालय निर्माण कराने के अलावा टेंट सिटी परिसर को और हवादार बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही उपायुक्त ने सम्पूर्ण रुटलाइन में विशेष साफ-सफाई के अलावा नंदन पहाड़ से कुमैठा स्टेडियम तक छोटे छोटे बालू के कण को झाड़ू लागगकर हटाने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को चलने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं मेला क्षेत्र में चिन्हित स्थलों पर आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ व सीआरपीएफ की महिला बटालियन को प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया। साथ ही आगामी रविवार, सोमवार व मंगलवार को बाबा नगरी में जलार्पण करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा मेला क्षेत्र में सभी 31 सूचना केन्द्रों को एक्टिव मोड में 24 घंटे कार्य करने का निर्देश दिया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्रीय बल एवं पुलिस बल के जवानों को निदेशित किया कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं से सेवा-भाव व विनम्रता से पेश आए, ताकि श्रद्धालु एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। आगे उपायुक्त ने मेला क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्रेस्ट फिडिंग कॉनर एवं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुचना केन्द्रों के साथ स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क सेनेटरी पैड की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ हीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सभी सीसीटीवी कैमरा एवं आईएमसीआर कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने श्रावणी मेला के दौरान आने वाले दिनों में होने वाली अप्रत्याशित श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर एक्टिव रहने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व दण्डाधिकारियों कोे दिया।

    *इस दौरान उपरोक्त के अलावे* उप विकास आयुक्त डॉ ताराचन्द, अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण प्रसाद, जिला नजारत उप समाहर्त्ता श्री परमेश्वर मुण्डा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, गोपनीय प्रभारी श्री विवेक मेहता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित कुमार, जिला अपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार, सीआरपीएफ व एनडीआरएफ के कमान्डेंट एवं रूटलाईन में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, डीसी सैल के प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक सपताह के बाद भी नहीं बन सका डायवर्सन
    Next Article भारतीय जनता पार्टी का महा जनसंपर्क अभियान के तहत जामताड़ा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा के नेतृत्व में धोबना मोड़ पर जनसंपर्क कार्यक्रम किया गया

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.