Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक सपताह के बाद भी नहीं बन सका डायवर्सन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एक सपताह के बाद भी नहीं बन सका डायवर्सन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक सपताह के बाद भी नहीं बन सका डायवर्सन

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी- मोखापी मोड़ सड़क स्थित चोरांटी नदी पर एक सप्ताह के बाद भी डायवर्सन नहीं बन सका। पिछले दिनों हुई तेज बारिश में डायवर्सन बह गया था। उसके बाद उक्त सड़क से आवागमन बन्द है। दो पहिया वाहन चालक बगल से किसी प्रकार आना-जाना कर रहे हैं।जबकि उक्त सड़क पर चार पहिया व अन्य दूसरी वाहनों का आना जाना एक सप्ताह से बंद है। ज्ञात हो कि चोरांटी नदी पर तीन स्पेन के पुल का निर्माण कार्य हो रहा है। पूल निर्माण कार्य के बगल में संवेदक द्वारा अस्थायी रूप से डायवर्सन बनाया गया था।डायवर्शन में केवल मिट्टी होने के कारण पिछले दिनों हुई तेज बारिश में बह गया था, लेकिन एक सप्ताह के बाद भी यातायात पुनः बहाल नहीं हो सका ।संवेदक द्वारा मिट्टी देकर डायवर्शन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसकी निर्माण की गति काफी धीमी है। कार्य स्थल पर नियुक्त साइट इंचार्य संजीत चंद्रवंशी ने बताया कि डायवर्शन में पानी निकास के लिए दो-दो फिट व्यास का तीन ह्यूम पाइप दिया गया है, किन्तु जिस प्रकार
    से उक्त नदी में पानी की तेज धारा होती है, दो फिट के नाला से पानी नही निकल सकता है। साथ ही केवल मिट्टी देकर डायवर्शन बनाया गया है। पत्थर स्पॉल देना जरूरी था। अगर निकट भविष्य में तेज बारिश हुई तो पुनः डायवर्शन बह सकता है। पानी के तेज बहाव में डायवर्शन के पास लगाया गया बिजली का एक एलटी पोल ध्वस्त हो गया है।जबकि 11 हजार वोल्ट का एक बिजली पोल ध्वस्त होने के कगार पर है, जो कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। बिजली प्रवाहित 11 हजार का बिजली पोल गिरता है तो कोई बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
    उक्त सड़क प्रखंड वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क है।उक्त सड़क प्रखण्ड मुख्यालय से जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ो वाहन से हजारों की संख्या में ब्लॉक, थाना, बैंक, अस्पताल व बाजार के लिए लोग आते हैं। साथ ही उक्त सड़क मोहम्मद गंज रेलवे स्टेशन व बिहार से भी लोगों को जोड़ती है, लेकिन एक सप्ताह से उक्त सड़क पर आवागमन बन्द है। लोगों को पांच किलोमीटर घूम कर सेमौरा पतिला चौक होकर आना-जाना पड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनसंघ के संस्थापक, अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा एवं प्रेरणा पुंज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती—–
    Next Article देवघर उपायुक्त ने सम्पूर्ण रुटलाइन में विशेष साफ-सफाई का दिया निर्देश..

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.