Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता की अध्यक्षता में आज मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जामताड़ा जिला के सभी थाना प्रभारी, प्रभाग निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला/जामताड़ा के पुलिस उपाधीक्षक सहित सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

    बैठक में अगस्त 2025 माह के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक के मुख्य बिंदु व दिशा-निर्देश

    1. लंबित कांडों का निष्पादन
    जिले में पूर्व से लंबित सभी कांडों के त्वरित अनुसंधान और शीघ्र निपटारे का निर्देश।

    2. साइबर अपराध नियंत्रण
    साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का आदेश।

    3. साप्ताहिक समीक्षा प्रतिवेदन
    थाना/ओपी में लंबित सभी कांडों की विस्तृत समीक्षा कर हर सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश पुलिस उपाधीक्षकों और निरीक्षकों को दिया गया।

    4. कांड प्रवेक्षण प्रतिवेदन
    प्रविवेदित मामलों में समय पर प्रवेक्षण प्रतिवेदन निर्गत करने का आदेश।

    5. गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान
    कांडों की जांच की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया, ताकि अपराधियों को अदालत से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

    6. महिला उत्पीड़न व पॉक्सो कांड
    ऐसे मामलों की जांच 50 दिनों के भीतर पूर्ण कर आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश।

    7. कम्युनिटी पुलिसिंग
    सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में डायन बिसाही, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध जागरूकता से संबंधित अभियान चलाने के निर्देश।

    8. सीमावर्ती थाना समन्वय
    अंतरराज्यीय व अंतरजिला सीमावर्ती थाना प्रभारियों के साथ समन्वय बैठक कर अपराधियों की सूचना साझा करने का आदेश।

    9. वाहन चोरी पर रोक
    जिले में सक्रिय वाहन चोरी गिरोह का उद्भेदन कर वाहन चोरी की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने का निर्देश।

    10. सीसीटीवी कैमरों की स्थापना
    महत्वपूर्ण व्यावसायिक स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश, ताकि अपराध पर निगरानी रखी जा सके।

    11. अवैध खनन पर कार्रवाई
    कोयला, बालू और पत्थर के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश।

    12. अवैध शराब व मादक पदार्थों पर छापेमारी
    अवैध शराब निर्माण, भंडारण व परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु छापेमारी के निर्देश।

    13. सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम
    यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करने और सघन वाहन जांच अभियान चलाने का आदेश।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर अंकुश लगाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखें और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में भू-अर्जन संबंधी बैठक संपन्न
    Next Article आखिरी पल की डील ने बदल दिया उपराष्ट्रपति चुनाव का समीकरण

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.