जामताड़ा में संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया हुई तेज़
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कांग्रेस पार्टी के “संगठन सृजन अभियान 2025” के तहत पूरे झारखंड में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण यादव जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड पहुंचे।
इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी एवं पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख तथा अरुण शाह भी मौजूद रहे। प्रखंड कांग्रेस कमिटी, पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ वन-टू-वन बातचीत कर उन्होंने जिला अध्यक्ष पद के चयन को लेकर सभी की राय जानी।
जामताड़ा जिला अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है:
1. वर्तमान जिला अध्यक्षा – दीपिका बेसरा
2. कार्यकारी अध्यक्ष – विजय दूबे
3. नंद किशोर सिंह
पर्यवेक्षकों ने सभी से उनके सुझाव लेकर यह स्पष्ट किया कि इस बार कांग्रेस की सोच है कि जिला अध्यक्ष ऊपर से थोपे नहीं जाएंगे, बल्कि ग्रासरूट स्तर से चुनकर आएंगे। आदरणीय राहुल गांधी के निर्देशानुसार, ऐसे नेता को चुना जाएगा जो जनता के आशीर्वाद से आए, किसी एक बड़े नेता की सिफारिश से नहीं। उद्देश्य है कि संगठन को मज़बूत किया जा सके और हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो।
फतेहपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जलालउद्दीन अंसारी ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
जिला प्रवक्ता अरशी जी
इसाद अली
ऋतुपति पंडित
स्टेफन हेंब्रम
किरण बाला हांसदा
जय प्रकाश नारायण पंडित
जाकीर अंसारी
कशमीरा मरांडी
अनिता टुडू
जफारूद्दीन अंसारी
रहीम अंसारी
अफजल अंसारी
आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस की यह पहल जमीनी कार्यकर्ताओं की राय से संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

