Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़; 75 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़; 75 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद के द्वारा समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ जनता दरबार

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़; 75 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

    उपायुक्त के निर्देश पर लोगों की कई समस्याओं का हुआ ऑन स्पॉट समाधान

    आज दिनांक 22.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया।

    _*75 से अधिक लोगों के आवेदनों पर हुई सुनवाई; कई समस्याएं हुई ऑन स्पॉट निष्पादित*_

    जनता दरबार में करीब 75 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में डिग्री कॉलेज में जमीन जमीन विवाद, मईया सम्मान योजना, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका चयन, भूमि संबंधित नक्शा, सीमांकन, जमीन पर अवैध कब्जा, अबुआ आवास, पीएम आवास, आपदा मुआवजा, पुराने चौकीदार के पेंशन आदि भुगतान, भू अर्जन से जुड़े मामले, कन्यादान योजना, राशन नहीं मिलने, आधार में सुधार, राशन नहीं मिलने सहित अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुई।

    उपायुक्त ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक बारी बारी से सुनकर शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को ऑन स्पॉट निर्देशित किया। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया गया।

    _*मईया सम्मान से जुड़े अधिकतर मामलों को ऑन स्पॉट किया गया समाधान*_

    जनता दरबार में अधिकतर आवेदन मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से थी, जिस पर उपायुक्त के निर्देश पर सभागार में ही कर्मी के द्वारा सभी समस्याओं का जांच कर फरियादियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए तकनीकी अड़चनों की जानकारी दी गई एवं मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। नगर निकाय क्षेत्र से आवास योजना के लंबित किस्त भुगतान हेतु अपनी फरियाद लाए फरियादी को बताया गया कि 15 दिनों में किस्त का भुगतान कर दिया जाएगा। वहींभूमि विवाद एवं अवैध कब्जा से संबंधित थे, जिस पर उपायुक्त द्वारा संबंधित सीओ को जांचोपरांत कार्रवाई प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बारिश के वजह से मकान गिरने एवं क्षति से संबंधित आवेदन को नियमानुसार निष्पादन करने निर्देश दिया। वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि 15 साल के बच्चे की उम्र को आधार में 33 साल दिखा रहा है, और उसे सुधरवाने के लिए पूरा परेशान होकर आए हैं। उपायुक्त ने उनकी समस्या का त्वरित समाधान हेतु डीपीओ यूआईडीएआई को आवश्यक कार्रवाई कर प्रतिवेदन जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं आपदा के तहत नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि देने हेतु संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित कार्यालय को अग्रसारित करते हुए 48 घंटे के अंदर कार्रवाई प्रतिवेदन से अवगत कराने का निर्देश दिया गया। अन्य महिला फरियादी ने बताया कि ढाई साल पहले उनका चयन आंगनवाड़ी सेविका के रूप में हुआ है, लेकिन ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला है। इसके अलावा उन्होंने कन्यादान योजना के लाभुक को संबंधित कार्यालय में भेजा।

    _*सभी प्रखंडों में सप्ताह में दो दिन लोगों की समस्या सुने बीडीओ – सीओ*_

    उपायुक्त ने कहा कि बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया गया है कि अपने प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में सप्ताह के 02 दिन लोगों के भूमि, पेंशन सहित अन्य सभी समस्याओं को सुनें एवं त्वरित कार्रवाई करें।

    *_उल्लेखनीय है कि_* प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।

    _*इस मौके पर*_ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुमंडल दंडाधिकारी अनंत कुमार के द्वारा सम्पूरक/समुन्नत माध्यमिक परीक्षा तथा इन्टरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य परीक्षा, 2025 के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, 127 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.