तय तिथि पर स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा खिलाएं:बीडीओ
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एमडीए-आईडीए कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) एवं आईडीए (इंटेंसिव ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव जाकर लोगों को इस अभियान की जानकारी दें और दवा का सही समय पर वितरण सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि तय तिथि पर स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा खिलाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है और सभी आयु वर्ग के लोगों को इसे लेना आवश्यक है। बीडीओ ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और दवा का सेवन अवश्य करें। बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
यह अभियान प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया नियंत्रण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

