Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर बवाल: परिजनों का सनसनीखेज आरोप, “पहले करेंट से जलाया, फिर गोली मारी” – CBI जांच की मांग।
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर बवाल: परिजनों का सनसनीखेज आरोप, “पहले करेंट से जलाया, फिर गोली मारी” – CBI जांच की मांग।

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर बवाल: परिजनों का सनसनीखेज आरोप, “पहले करेंट से जलाया, फिर गोली मारी” – CBI जांच की मांग।

    राष्ट्र संवाद सं

    गोड्डा जिले ललमटिया स्थित डकैता का रहने वाला सूर्या हांसदा के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद मामला अब गरमा गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सूर्या का शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार वालों ने आदिवासी रीति-रिवाज के साथ घर के आंगन में ही शव को दफना दिया। लेकिन इसके साथ ही परिजनों ने ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है।
    सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला मुर्मू ने मीडिया के सामने दावा किया कि उनके पति को मुठभेड़ में नहीं, बल्कि पहले टॉर्चर करके मारा गया। उनका कहना है कि सूर्या के हाथ-पैर पर जलने के निशान हैं, जिन्हें करेंट से जलाया गया होगा। और इसके बाद गोली मारी गई। सुशीला ने साफ कहा – पुलिस का मुठभेड़ का दावा झूठा है। हम हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे। इस पर CBI जांच होनी चाहिए।
    इसी तरह, सूर्या की मां नीलमुनि मुर्मू ने भी पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि सूर्या का शव करेंट से जला हुआ था और फिर गोली मारी गई। नीलमुनि ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर आरोप लगाया है।

    सूर्या हांसदा की माँ नीलमुनि ने कहा – कुछ दिन पहले पंकज मिश्रा गोड्डा में एक कार्यक्रम में आए थे, जहां उन्होंने खुले मंच से कहा था कि गोड्डा में कोई अपराधी पैर नहीं पसारेगा, नहीं तो पुलिसिया कार्रवाई में मार दिया जाएगा। मेरे बेटे पर आपराधिक मामले थे और वह फरार था, इसलिए उसे मार दिया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच सिर्फ CBI ही कर सकती है, ताकि सच सामने आ सके। अब सवाल ये है कि क्या यह मुठभेड़ वाकई वैसा था जैसा पुलिस बता रही है, या फिर परिजनों के आरोपों में सच्चाई है। हालांकि पूरे मामले में क्या सच्चाई है। यह न्यायालय ही बता सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त रवि आनंद ने जामताड़ा जिला अंतर्गत सतसाल स्थित अजय नदी घाट पर बने निर्मित शवदाह गृह का किया निरीक्षण
    Next Article हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित्त आज भाजयुमो ने तिरंगा यात्रा निकाला

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.