हर घर तिरंगा कार्यक्रम के निमित्त आज भाजयुमो ने तिरंगा यात्रा निकाला
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में हर साल स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम चलाते आ रही है इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके निमित्त कल जामताड़ा जिला के जितने भी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे उनके प्रतिमा को स्वच्छ करने के पश्चात माल्यार्पण किया गया था और जामताड़ा जिले के सभी 14 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाला गया उसी निमित्त आज जामताड़ा जिला के मुख्यालय में युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया जो कि जामताड़ा के गांधी मैदान से निकलकर बाजार होते हुए सुभाष चौक तक किया गया! जिसमें जामताड़ा के प्रबुद्ध जन तथा जामताड़ा के देशभक्त निवासीगण सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे! और अपने अंदर देशभक्ति के जज्बात को दिखाने का काम किया! जिस प्रकार हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को चलाया था हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान में घुसकर उसको धूल चटाने का काम किया था इससे भी हमारे देश का जज्बा बढ़ गया है जिसको आज हम लोगों ने तिरंगा यात्रा में प्रदक्षित होते देख सकते है!
भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह नें कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नें निमित्त आज जामताड़ा ज़िला मुख्यालय के गाँधी मैदान से भव्य तिरंगा निकाला गया जिसमें नगर के सैकड़ो देशभक्त ने हिस्सा लिया! इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम लोगों ने नगर के हर घर में तिरंगा लगने का आह्वान किया!और हम लोगों ने तिरंगा देने का भी काम किया!
मौक़े पर मुख्य रूप से महामंत्री मितेश शाह,भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा,सुनील हांसदा, राजेंद्र राउत, ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल,ज़िला मंत्री मोहन शर्मा तथा सुजाता सिंह,ज़िला सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत, कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा,अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अब्दुर रकीब अंसारी,पिंटू गुप्ता,चंदन राउत अरिजीत मिश्रा,निमाई सेन, रमेश राउत,सुप्रकाश चौधरी,अनिकेत शर्मा,आकाश साव,राहुल दास, जीतेन्द्र दुबे,अनूप दास सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहें!

