उपायुक्त रवि आनंद ने जामताड़ा जिला अंतर्गत सतसाल स्थित अजय नदी घाट पर बने निर्मित शवदाह गृह का किया निरीक्षण
राष्ट्र संवाद सं
आज दिनांक 13.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने जामताड़ा जिला अंतर्गत सतसाल स्थित अजय नदी घाट पर बने निर्मित शवदाह गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से शवदाह गृह के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। बताया गया कि शवदाह गृह कई वर्ष पूर्व में बना हुआ है। इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर शवदाह गृह के संचालन में आ रही बाधाओं एवं अड़चनों को दूर करते हुए इसका जल्द संचालन शुरू करवाएं साथ ही इसका लाभ जिलेवासियों को मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं तभी सार्थक होंगी, जब लोग इसका उपयोग करेंगे। उन्होंने इसके समुचित संचालन को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा श्री प्रवीण चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

