करमाटांड़ प्रखंड के तेतुलबंधा पंचायत में वृहद जलापूर्ति योजना (मल्टी विलेज स्कीम) के तहत निर्माणाधीन कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
राष्ट्र संवाद सं
आज दिनांक 13.08.2025 को प्रखंड कार्यालय करमाटांड़ – विद्यासागर में आयोजित कैम्प कार्यालय के क्रम उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं आदि का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
_*अनाबद्ध निधि से लोहिया भवन का पुनर्निर्माण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्त ने दिया निर्देश*_
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम जर्जर एवं जीर्णशीर्ण अवस्था में हो चुके लोहिया भवन का जायजा लिया। पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका है एवं आस पास काफी जंगल झाड़ी हो चुका है। उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त को अनाबद्ध निधि से लोहिया भवन का पुनर्निर्माण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया साथ ही उक्त स्थल से जंगल झाड़ी को हटाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया, वहीं जमीन संबंधी बिंदुओं पर अंचल अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके उपरांत उपायुक्त ने तेतुलबंधा पंचायत में निर्माणाधीन वृहद जलापूर्ति योजना (मल्टी विलेज स्कीम) स्थल को अधिकारियों संग निरीक्षण कर निर्माणाधीन स्ट्रक्चरों का जायजा लिया। इस संबंध में बताया गया कि फंड के अभाव में करीब 2 वर्षों से कार्य बंद है। उपायुक्त द्वारा उक्त को लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इसके उपरांत उपायुक्त के द्वारा बिरसा आम बागवानी योजना एवं अबुआ आवास योजना के लाभुक के द्वारा बनाए जा रहे घर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री क्यूम अंसारी, अंचल अधिकारी, करमाटांड़ श्री चोनाराम हेंब्रम सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

