राष्ट्रीय जनता दल की हुई आवश्यक बैठक
राष्ट्र संवाद सं
झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज जामताड़ा जिला राजद की विशेष बैठक जामताड़ा में श्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें राजद के चार प्रखंड अध्यक्ष एवं दो नगर अध्यक्ष सहीत जिला के क्रियाशील सदस्य उपस्थित हुए! अध्यक्ष महोदय द्वारा आज की बैठक के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा बताया गया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) कार्य को स्वच्छ एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए जिला के सभी मतदान केंद्र पर (BLA) बुथ लेवेल एजेन्ट का चयन करना है! इस कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए एक जिला संयोजक का चयन करना है! बैठक में उपस्थित पदधारकों एवं क्रियाशील सदस्य गण के द्वारा सर्वसम्मति से श्री दिनेश यादव पूर्व राजद जिला अध्यक्ष को राजद के जिला संयोजक के रूप में चयन किया गया! नव चयनित जिला संयोजक श्री दिनेश यादव द्वारा राजद के प्रदेश नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए सौंपे आज दायित्व को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने का वचन दिया गया!

