नाला प्रखंड में रवि आनंद ने किया कैंप कार्यालय का आयोजन; आम जनों की सुनी समस्याएं, निष्पादन हेतु दिए अहम दिशा निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: प्रखंड कार्यालय नाला में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी का कैंप कार्यालय* का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र से आए करीब 45 व्यक्तियों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा, उपायुक्त ने सहज एवं संवेदनशील होकर सभी समस्याओं को बारी बारी से सुनते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। इस क्रम में पेंशन, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी, आवास, आपदा राहत, दिव्यांग पेंशन, सड़क की समस्या, पशु के बीमार रहने एवं टीभीओ के द्वारा रिस्पॉन्स नहीं लेने सहित अन्य समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अधिकतर समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया, जिससे कैम्प कार्यालय में आए आमजन काफी प्रसन्नचित होकर अपने घर लौटे।
_*जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के आमजनों को न हो कठिनाई, इसलिए प्रखंडों में आयोजित कर रहे हैं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी का कैंप कार्यालय- उपायुक्त*_
उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि प्रखंडों में जाकर कैंप कार्यालय आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि हमारे जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोग जो अपनी समस्याओं को जिला तक लाने में सक्षम नहीं हैं, उनकी उतनी आमदनी नहीं है कि वे जिला तक खर्च उठा के आ सकें, इसके अलावा जिला आने के वजह से एक दिन का कार्य भी उनका बाधित होता है। कहा कि इस महीने हरेक सप्ताह में एक दिन अलग अलग प्रखंडों में कैंप कार्यालय का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आने वाले समय में और भी *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी का कैंप कार्यालय* आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा प्रखण्ड कार्यालय अंतर्गत क्रियान्वित विकास योजनाओं सहित अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी नाला मौजूद रहे।

