रविवार को जिला भू अर्जन कार्यालय को खुला रख के कार्य करने हेतु दिए गए निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक के पथ निर्माण परियोजना से आच्छादित मौजा में भू अर्जन से जुड़े बिंदुओं समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया। इस क्रम में उपायुक्त द्वारा अद्यतन प्रगति से अवगत हुए। उन्होंने लंबित रैयतों के जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बताया गया कि उक्त परियोजना के तहत 28 मौजा में से 19 मौजा का पंचाट बन गया है। उन्होंने 9 मौजों का पंचाट एवं नोटिस को एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया। परियोजना के लिए कुल 28 ग्रामों के जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। उन्होंने जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के लिए रविवार को भी कार्यालय को खुला रखने एवं 4 मौजा का पंचाट एवं नोटिस तैयार करने का निर्देश दिया। कहा अगर कोई समस्या है तो हमें बताएं। इसके अलावा उन्होंने परियोजना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री सत्यप्रकाश, साइट इंजीनियर श्री ऋषिकेश नारायण के अलावा संबंधित अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

