हेलमेट नहीं पहनना पुलिस को भी पड़ा महंगा,जामताड़ा एसपी ने किया निलंबित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आज दिनांक-16.07.2025 को पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पुलिस केन्द्र, जामताड़ा के मुख्य गेट के पास से गुजरते समय एक पुलिसकर्मी को मोटसाईकिल नंबर -JH15J 4982 पर बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए पुलिस केन्द्र, जामताड़ा के मुख्य गेट से बाहर निकलते देखे जाने पर मोटरसाईकिल चालक को रोककर पूछने पर उसने अपना नाम आरक्षी /379 सदानन्द कुमार दास, जामताड़ा जिलाबल बताया तथा हेलमेट नहीं पहनने के संबंध में पूछे जाने पर कोई सत्तोषजनक जबाव नहीं दिये। जबकि पूर्व में सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को मोटरसाइकिल वाहन चलाते समय निश्चित रूप से हेलमेट धारण करने हेतु आदेश दिया गया था फिर भी उक्त आरक्षी द्वारा वरीय पदाधिकारी का आदेश एवं MV एक्ट का उल्लंघन किया गया l यह कृत्य इनके घोर अनुशासनहीनता का परिचायक है।
उक्त आरोप के लिए पुलिस अधीक्षक जामताड़ा द्वारा आरक्षी/379 सदानन्द कुमार दास, जी०पी० शाखा, पुलिस केन्द्र जामताड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है l

