Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारिश की पानी के चपेट में दशकों पुराना शिव मंदिर मुसलाधार बारिश में डूबा शिवलिंग, नंदी और हनुमान की प्रतिमा
    Breaking News Uncategorized झारखंड

    बारिश की पानी के चपेट में दशकों पुराना शिव मंदिर मुसलाधार बारिश में डूबा शिवलिंग, नंदी और हनुमान की प्रतिमा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हमारी आस्था पर चोट न पहुंचे यह प्रशासन सुनिश्चित करे: हिन्दू धर्म रक्षा मंच

    राष्ट्र संवाद के लिए साहिबगंज से संजय कुमार धीरज की रिपोर्ट

    साहिबगंज : भारी बारिश से साहिबगंज बेहाल हो चुका है। जिले के अलग-अलग इलाकों में पिछले एक सप्ताह से कभी रुक-रुक कर, तो कभी भारी बारिश जारी है। इससे पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। जिले में पिछले सात दिनों से हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण महाराजपुर स्थित दशकों पुराना शिव मंदिर भी बरसाती पानी की चपेट में आ गया है।

    बीती रात हुई मुसलाधार बारिश के कारण मंदिर परिसर में पानी भर गया और मंदिर के भीतर की शिवलिंग का स्थान पूरी तरह से बारिश के पानी में डूब गया। इतना ही नहीं, भारी बारिश के कारण मंदिर परिसर में अवस्थित भगवान हनुमान, नंदी व अन्य धार्मिक स्थल भी डूब गए हैं। भारी बारिश से महाराजपुर से गुजरने वाली नदी का जल प्रवाह भी बढ़ गया है। ज्ञात हो कि जिले के साथ-साथ तालझारी प्रखंड में भी पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और इसके कारण नदी और नाले उफान पर हैं।

    हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बताया कि यह मंदिर इस स्थान पर दशकों वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। तब से क्षेत्र के हजारों लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर हर बार मंदिर परिसर में बारिश का पानी घुसता रहा तो इस मंदिर का अस्तित्व मिट जाएगा। उन्होंने मंदिर के वर्तमान स्वरूप को बरकरार रखने के लिए उचित कदम उठाने की मांग जिला प्रशासन से की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासन या तो मंदिर के वर्तमान स्वरूप को बरकरार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करे या मंदिर को अन्यत्र जगह स्थापित करे। हमारी आस्था पर चोट न पहुंचे, यह प्रशासन सुनिश्चित करे।

    इधर, मौसम विभाग ने साहिबगंज के लिए अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रुक-रुककर तेज बारिश की आशंका है। जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। आगामी दो दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। समाचार प्रेषण तक रुक-रुक कर लेकिन लगातार बारिश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरी सोमवारी को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां जोरों पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा सुल्तानगंज से लाया जाएगा पवित्र गंगाजल
    Next Article टाटा सफारी में बार-बार तकनीकी खराबी से परेशान ग्राहक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

    Related Posts

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    September 16, 2026

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.