ओपन जिम एवं रोबो आर्म के अधिष्ठापन हेतु विभाग से समन्वय स्थापित कर अग्रतर कार्रवाई का निर्देश
आज दिनांक 08.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।
उपायुक्त ने बैठक के क्रम में पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा कर विभिन्न बिन्दुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने आउटडोर स्टेडियम में 400 मीटर ट्रैक निर्माण को लेकर अंचल अधिकारी जामताड़ा से 2 एकड़ स्टेडियम के समीप जमीन उपलब्ध कराने हेतु अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा स्काउस कोर्ट (स्टेडियम) के लिए भी जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में आगे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओपन जिम एवं रोबो आर्म के अधिष्ठापन हेतु विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई को निर्देश दिया गया। वहीं स्विमिंग पूल के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करवाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पर्यटन की समीक्षा कर जिला अंतर्गत सभी प्रकार के एकोमोडेशन यूनिट (होटल आदि) को झारखंड टूरिस्ट ट्रेड रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर निबंधन करवाने का निर्देश दिया गया। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाधना डैम में बोट फेस्टिवल करवाने का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में पर्वत विहार पार्क के रंग रोगन एवं सुदृढ़ संचालन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।
*_इस मौके पर_* जिला खेल पदाधिकारी श्री तूफान कुमार पोद्दार,श्री सुशील कुमार, श्री सूरज कुमार के अलावा खेल विभाग के कर्मी सहित अन्य उपस्थित रहे।

