Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा: चेंगाईडीह मस्जिद टोला में जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, मंत्री से गुहार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा: चेंगाईडीह मस्जिद टोला में जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, मंत्री से गुहार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 5, 2025Updated:July 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा: चेंगाईडीह पंचायत के मस्जिद टोला में सड़क की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो गए हैं। कीचड़ और गड्ढों से भरी यह सड़क लगभग 300 मीटर लंबी है, जो न सिर्फ आम ग्रामीणों के लिए, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। इस जर्जर सड़क से होकर उत्त्क्रमित उच्च विद्यालय चेंगाईडीह के सैकड़ों बच्चे रोज़ाना स्कूल आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में फिसलन और कीचड़ के कारण बच्चे कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं, मस्जिद जाने वाले नमाज़ियों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव सह प्रधानमंत्री 15 सूत्री जिला सदस्य रऊफ अंसारी ने स्थिति पर नाराज़गी जताते हुए कहा, “यह सड़क पूर्व में बनने वाली थी, लेकिन कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा बाधा डाल दी गई। पूर्व उपायुक्त ने सैंपल रोड बनवाया था, लेकिन यह सड़क अब तक उपेक्षित है।” उन्होंने आगे कहा, “यह दुख की बात है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, जो हमारे अपने क्षेत्र के नेता हैं, वे भी इस सड़क की हालत नहीं देख पा रहे हैं। हमने मंत्री जी और उपायुक्त से आग्रह किया है कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।” रऊफ अंसारी ने अपनी पीड़ा ज़ाहिर करते हुए कहा, “मैं खुद मंत्री जी का कार्यकर्ता हूं, लेकिन हालात देखकर बोलना पड़ रहा है। जैसा कि कहा जाता है—जब तक बच्चा रोता नहीं है, मां दूध नहीं देती।” ग्रामीणों ने भी सामूहिक रूप से मांग की है कि चेंगाईडीह मस्जिद टोला की इस सड़क का अविलंब निर्माण कराया जाए ताकि स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और आम राहगीर सुरक्षित आवाजाही कर सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेंगाईडीह में निर्माणाधीन पुल बनेगा ग्रामीणों की जीवनरेखा, वर्षों पुरानी मांग अब हो रही पूरी
    Next Article चांडिल डैम का फाटक अचानक खोलने से पिछले दिनों मानगो के कई मोहल्ले मैं पानी घुसा भारी नुकसान – प्रभावितों ने मुआवज़े की मांग की राष्ट्रीय जनता दल के ओबीसी मोर्चाके जिला अध्यक्ष रमेश शाह

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.