Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के पिछले विधायक ने सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध कार्य कर नाला को किया कलंकित: स्पीकर महतो
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भाजपा के पिछले विधायक ने सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध कार्य कर नाला को किया कलंकित: स्पीकर महतो

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के पिछले विधायक ने सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध कार्य कर नाला को किया कलंकित: स्पीकर महतो

    कुंडहित के पुतुलबोना में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन में विधान सभाध्यक्ष ने लिया भाग, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

    जामताड़ा
    कुंडहित के पुतुलबोना स्कूल प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नाला विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधान सभाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि झारखण्ड पार्टी मान सम्मान की पार्टी है। इसमें कार्यकर्ताओं का मान सम्मान नीचे से लेकर ऊपर तक किया जाता है। इस पार्टी में सभी वर्गों, धर्मो का आदर सम्मान होता है। उन्होंने भाजपा का नाम लिए वैगर कहा कि ये सवर्णों की पार्टी है। इसमें केवल कुछ ही लोगों का सम्मान होता है। बाकी सभी का शोषण किया जाता है। सिर्फ हिन्दू मुस्लिम कर समाज में एक खाई पैदा कर रखा है।
    नाला से तात्कालिक भाजपा विधायक का नाम लिए वैगर कहा कि उन्होंने मंत्री रहते हुए कोई विकास नही किया, बल्कि उन्होंने क्षेत्र को बदनाम करने का काम किया। उनके कारनामो ने नाला विधान सभा क्षेत्र को कलंकित किया। सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ काम किया। एक पारा शिक्षिका की सेवा ही चली गयी।

    विधान सभाध्यक्ष ने कहा कि वहीं एक अन्य छूट भैया जो पठन पाठन का कार्य छोड़कर नेता बनने के चक्कर मे लोगों को दिकभ्रमित करते फिर रहे हैं। कभी इस पार्टी तो कभी उस पार्टी का दौड़ लगते घूमते देखे जाते हैं। ऐसे लोग क्या विकास कर सकता है ये सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इनका कोई वजूद नही है, लेकिन विकास की बात से लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे बहुरूपियों से लोगों को सावधान रहने की अपील की। दोनों ही नाला विधान सभा क्षेत्र का रहने वाला है नही, लेकिन लोगों को बेवकूफ बना रहे है ।

    विधान सभाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री एक ऐसे मुख्यमंत्री है, जिनकी योजनाओं की दूसरे राज्य में समीक्षा कर लागू किया जा रहा है। कोरोनाकाल के समय दूसरे राज्य के लोगों ने देखा कि कैसे प्राणवायु का उत्पादन कर न सिर्फ अपने राज्य के लोगों को बचाया बल्कि दूसरे राज्य में भी ऑक्सीजन सिलिंडर भेजा। दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज सर लाकर उनके घर खाने पीने की व्यवस्था कराया।

    विधान सभा मे विशेष सत्र बुलाकर आदिवासियों की पहचान सरना धर्म कोड कोविधान सभा से पारित कर राजभवन को भेजा लेकिन राजभवन से बिल को लौटाया गया। 1932 का खतियान को विधान सभा से पारित कर राजभवन को भेजा, जो वो भी लोटा दिया गया। कहा राज भवन भी भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा के लोग नही चाहता कि राज्य में आदिवासियो की क्या संख्या है पता चले। इनकी कोई पहचान बनें। कहा कि भाजपा चुनाव आते ही हिन्दू मुस्लिम की लड़ाई, आदिवासी को गैर आदिवासी से लड़ाना तथा अगड़े पिछड़े की राजनीति कर लोगों लड़ा कर वोट लेते हैं। इनको लोगों की मौत से कोई मतलब नही रहता सिर्फ लड़ाकर अपनी रोटी सेंक कर चले जाते हैं। मौकर सम्मेलन को जिला सचिव परेश यादव, उज्जवल भट्टाचार्य, अरविंद मुर्मू, अशोक महतो, दुलाल माजी, जोयश्वर मुर्मू, कुतुबुद्दीन खान, बसुदेब हांसदा सहित अन्य ने संबोधित किया। सभा के बाद दर्जनों गांव से अन्य पार्टी छोड़ झामुमो की सदस्यता लेने वालों को माला पहना कर स्वागत किया गया। मंच का संचालन मनोरंजन सिंह ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफुलवरिया के पुराने गड्ढे को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सर्वदलीय धरना
    Next Article उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक, विधायक मद से संचालित योजनाओं पर हुआ विचार विमर्श

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.