Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फुलवरिया के पुराने गड्ढे को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सर्वदलीय धरना
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    फुलवरिया के पुराने गड्ढे को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सर्वदलीय धरना

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट

    तेघड़ा, बेगूसराय:तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया 3 कैरी बारी मेन रोड दुर्गा स्थान के सामने गैरमजरूआ आम जमीन के कई बिघा में फैले प्राचीन गड्ढे जो पूरे क्षेत्र के जल निकासी मुख स्थल हुआ करता था ताकि पूरे क्षेत्र के वर्षा का जल उसमें जमा हो सके। लेकिन भू माफियाओं द्वारा इस सरकारी गड्ढे को अतिक्रमण कर अपना कब्जा जमाने के साथ ही धीरे-धीरे बेचा जा रहा है। फिर भी सरकार और प्रशासन मुख दर्शक बनी हुई है। वर्तमान समय का आलम यह है कि यह भूखंड सिकुड़ कर छोटा रूप में आ गया है जिससे बरसात के मौसम में पूरे क्षेत्र जलमग्न रहता है। इन समस्याओं को देखते हुए पूरे क्षेत्र के लोगों ने इस गैर मजरूआ आम गड्ढे को भू माफियाओं से अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर गड्ढे के सामने मुख्य सड़क पर रविवार को आक्रोश पूर्ण सर्वदलीय धरना व प्रदर्शन किया गया। और सर्वसम्मति से गड्ढाअतिक्रमण मुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि उक्त भूखंड पर गांव के ही सुरेंद्र मोहन सिन्हां ने अवैध रूप से कब्जा करके धीरे-धीरे यह जमींन बेच रहा है साथ ही सामने दुर्गा माता का मंदिर है। गड्ढे के सामने सड़क के किनारे मांस, मछली की दुकानें खुलवाने की वजह से पक्षी के द्वारा लाए गए मांस का अवशेष मंदिर पर गिराया जा रहा है जिसे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने अंचल प्रशासन से अभिलंब इस सार्वजनिक गड्ढे को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की मांग की नहीं तो इसके लिए चरणबद्ध आंदोलने की बातें कही गई। मौके पर पूर्व जिला पार्षद उमेश सिंह, भाजपा नेत्री किरण मेहता, बजरंग दल के रोशन मिश्रा, जदयू के प्रखंड महासचिव अविनाश कुमार, जदयू नेता प्रधान राय, एवं नीरज पटेल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अर्जुन महतो, वार्ड पार्षद संगीता देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोहर कुमार, संजीव कुमार टुल्लू, भाकपा नेता अशोक मेहता, सहित भारी संख्या में लोगों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर पति-पत्नी ने एक साथ किया रक्तदान
    Next Article भाजपा के पिछले विधायक ने सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध कार्य कर नाला को किया कलंकित: स्पीकर महतो

    Related Posts

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.