उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज कल्याण अस्पताल प्रबंधन समिति की आहूत बैठक संपन्न; बैठक में दिए गए विभिन्न दिशा निर्देश
आज दिनांक 23.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कल्याण अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन, रोगी कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आदि पर विमर्श किया। वहीं विभिन्न रेनोवेशन कार्य, मटेरियल सप्लाई, बेसिक रिहैबिटशन, इलेक्ट्रिफिकेशन, एस्टेब्लिशमेंट ऑफ डेंटल क्लिनिक, आई क्लीनिक, एनसीडी क्लीनिक आदि को लेकर विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध कराने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

