Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Breaking News झारखंड

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 22, 2025No Comments13 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺🙏🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल.२२::०६::२०२५ वैष्णव लोगों की एकादशी व्रत।कल कल सूर्योदय के बाद पारणा.🙏
    🕉️ *ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे* 🚩
    🌺 *((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य))*
    🙏🙏
    🙏 *जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख महीना इसवी जन्म समय और जन्म स्थान लिखकर दीजिए कृपया* 🙏🙏🌺🌺🙏🙏मेरा स्थायी और वर्तमान पता – (*डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी कृष्णा रोड रामस्वरूप बगान दस नंबर बस्ती सिदगोड़ा जमशेदपुर*)
    🕉️ मित्रों 🙏 *इस दैनिक पंचांग को आप भी अपने मित्रों और वाट्सअप समूहों में दीजिए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ हो सके* 🙏🙏
    *🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*
    नोट – *विशेष आवश्यकता में, नौकरी करने में या नौकरी ज्वाइन करने में, विद्यार्थी को पंचक राहुकाल आदि यात्रा विचार नहीं*
    *इसी प्रकार चौबीस घंटे के अंदर वापसी हो तो दिशाशूल नहीं लगता है*
    दिशा शूल ज्ञान —
    *रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।*
    *सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
    *मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए और गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए*
    🙏🙏🙏🙏
    मंगला मंगली विचार —
    *मंगल यदि प्रथम चतुर्थ सप्तम अष्टम या द्वादश भाव में हो तो मंगला मंगली दोष होता है किन्तु वही मंगल यदि अपने घर में हों या उच्च के हों या अपने सप्तम भाव को देख रहे हों या मंगल लग्नेश या भाग्येश हों या फिर मंगल पर शनि राहु और वृहस्पति का प्रभाव हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है*
    🙏नोट — *मिथिला में रहने वाले सभी मैथिल हैं चाहे वो किसी भी जाति या धर्म के क्यों ना हो ंवो मैथिल हैं और मिथिला में रहने वाले लोगों में मंगला मंगली विचार नहीं किया जाता है*🌺🌹💐🙏🙏👏🕉️
    🙏🙏🙏🙏
    *नाड़ी दोष समाप्त कैसे होता है* –
    *वर वधू की नाड़ी एक हो तो नाड़ी दोष लगता है और विवाह अच्छा नहीं माना जाता है किन्तु यदि वर वधू का नक्षत्र अलग अलग हो तो नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है।वर वधू का नक्षत्र भी एक हो किंतु चरण अलग अलग हो तो उस स्थिति में भी नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है और वर वधू की नाड़ी एक रहते हुए भी वैवाहिक जीवन शुभ होता है*
    (लगभग-वास्तविक समय के समीप)
    दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
    जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
    कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
    लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
    कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट

    *नोट*- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
    प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
    चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार।
    शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार॥
    रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार।
    अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार॥
    अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें।
    उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें।
    शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें।
    लाभ में व्यापार करें।
    रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें।
    काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है।
    अमृत में सभी शुभ कार्य करें।

    *🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
    *यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
    *चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
    *दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
    *नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।*
    *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
    *नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

    *🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

    *सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है*
    *💮
    *🚩भद्रा वास एवं फल -:*

    *स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
    *मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

    *💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮 *आपका आज का दिन आपके अच्छे विचारों अच्छी दिनचर्या एवं अच्छे प्रयासों से प्रभावित होगा। अच्छे प्रयासों और कर्मनिष्ठ दिनचर्या से नकारात्मक ग्रह भी अच्छे परिणाम देने लगते हैं इसलिए राशिफल को आधार बनाकर आज का दिन मत व्यतीत कीजिए*

    *💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*

    *शाकेन रोगा वर्ध्दते पयसो वर्ध्दते तनुः ।*
    *घृतेन वर्ध्दते वीर्यं मांसान्मासं प्रवर्ध्दते ।।*
    ।। चा o नी o।।

    *शाक से रोग, दूध से शरीर, घी से वीर्य और मांस से मांस की वृध्दि होती है।*

    *🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*

    गीता -: ज्ञानकर्मसन्यास योग अo-04

    *गतसङ्‍गस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः ।*,
    *यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते ॥*,

    *जिसकी आसक्ति सर्वथा नष्ट हो गई है, जो देहाभिमान और ममता से रहित हो गया है, जिसका चित्त निरन्तर परमात्मा के ज्ञान में स्थित रहता है- ऐसा केवल यज्ञसम्पादन के लिए कर्म करने वाले मनुष्य के सम्पूर्ण कर्म भलीभाँति विलीन हो जाते हैं॥,23॥*,

    *💮🚩 नाम राशि और जन्म की राशि कहां कहां* —

    *देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
    *नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
    *विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
    *जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।*

    🌺 *मिथिला एवं पंचांग के अनुसार निम्न पंचांग* —
    *(यहां काशी पंचांग के अनुसार सबकुछ है इसके तिथि और नक्षत्र आदि के समय में नौ मिनट जोड़ देने से मिथिला का पंचांग हो जाता है)*
    🙏श्री शुभ संवत् २०८२
    🕉️ श्री शक संवत् १९४७
    🌺 *काशी पंचांग में सूर्योदय* –०५::१३
    🙏 सूर्यास्त –०६::४७
    🕉️ आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि रात्रि में –१०::४६ मिनट तक इसके बाद त्रयोदशी तिथि 🙏🏻
    🌺 नक्षत्र – भरणी नक्षत्र दिन में –०३::३० मिनट तक इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र
    🙏 योग – सुकर्मा योग दिन में- ०३::३४ मिनट तक इसके बाद धृति योग
    🕉️ *आज का राहुकाल दिन में* सायं काल ०४::५२ मिनट से ०६::३३ मिनट तक
    🙏 *आज जिनका जन्मदिन है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं* 🙏 *हैप्पी बर्थ डे। जन्मदिन के पवित्र अवसर पर आप सरसों तेल या घी के पांच दीये जलाइये जिससे कि आपके जीवन में भी सफलता सुख समृद्धि का प्रकाश जगमाता रहे और भगवान से अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकारी जीवन की कामना कीजिए मोमबत्ती या दीया बुझाइए नहीं। दूसरी बात कि आप अपनी आयु मत बताइए आयु की संख्या के अनुसार मोमबत्ती या फिर दीये मत जलाइये इससे आपकी आयु क्षीण होती है सुख समृद्धि में कमी आती है लोगों की बुरी नजर लग जाती है भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और मिलकर ग्रहण करें*🙏🙏
    🕉️ *आज आपका दिन मंगलमय हो आपको सफलता मिले आप सपरिवार हंसते मुस्कुराते हुए रहिये 👏🙏 और अपने परिवार को तनावमुक्त रखिये 🙏 *योग प्राणायाम कुछ हल्के व्यायाम कीजिए संतुलित आहार लीजिए 🙏 और नशा अहंकार को छोड़ कर जीवन का वास्तविक आनंद लीजिए*
    🙏 नोट — *चंन्द्रमा सवा दो दिन एक राशि में रहते हैं सबसे कम अवधि एक राशि पर। अन्य ग्रह महीनों वर्षों तक एक ही राशि में रहते हैं*। *ऐसी स्थिति में दैनिक राशिफल में समानताएं रहेंगी ही और कभी-कभी ऐसा भी होता है जब सबकुछ लगभग एक जैसा रहता है तो राशिफल में नब्बे पंचानबे प्रतिशत समानताएं आ जाती हैं और पिछले वाले राशिफल रिपीट हो जाता है कुछ अंतर को छोड़कर*। *दैनिक राशिफल लिखना सबसे कठिन कार्य है क्योंकि ग्रह एक राशि पर महीनों वर्षों तक रहते हैं फिर नवमांश कुंडली आदि का सहयोग लेकर दैनिक राशिफल लिखना पड़ता है।*
    🕉️—-🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏
    आज आपके सितारे क्या कहते हैं 🙏देखिए अपना राशिफल :- २२::०६::२०२५ रविवार 🙏🙏 👏 👏
    १ 💐मेष राशि–
    आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी।
    अपनी आमदनी के अनुसार व्यय करने का प्रयास कीजिए। शनि के साढ़ेसाती चल रही है।इसलिए अभी से आप प्रत्यक्ष शनिवार को श्री हनुमान जी शंकर भगवान एवं अपने इष्ट की पूजा कीजिए और शनि भगवान का ध्यान अवश्य कीजिए। अपने अंदर की लापरवाही को दूर कीजिए और शनि की संपूर्ण साढ़ेसाती में अपने दांपत्य जीवन को मधुर बनाने का पूरा प्रयास कीजिएगा। अपने व्यवसाय को जितना आप चाहेंगे आज आगे बढ़ा सकते हैं आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। बाजार में और अपने करियर के क्षेत्र में आज आपकी उपस्थिति अच्छी रहेगी।आज आपका दिन मंगलमय रहेगा।
    २👏 वृष राशि-अज्ञात तनाव से दूर रहिए।
    अपने व्यवसाय को उतना ही आगे बढ़ाना चाहते हैं उतना ही बढ़ाइए जितना आप संभाल सकते हैं। जो काम असंभव सा है ईगो में आकर उसमें आज हाथ मत लगाइए और वैसे लोगों से कोई आदान-प्रदान नहीं कीजिए जिनके नकारात्मक स्वभाव के बारे में आपको पहले से पता है या जिनके व्यवहार के बारे में आप नहीं जानते हैं। आपकी आमदनी की स्थिति अच्छी रहेगी एक दो बार आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा किंतु इस सब के बावजूद समाज में परिवार में और व्यवसाय में आप अच्छी स्थिति मेंरहेंगे। आज आपका दिन मंगलमय रहेगा।
    ३💐 मिथुन राशि —
    आज आपके राशि पर ग्रहों का अच्छा प्रभाव है बस वैसे लोगों के नियंत्रण में नहीं आइएगा जो हमेशा किसी को चापलूसी करके बहकावे में लाकर बर्बाद कर देते हैं। अपने खान-पान पर पूरा ध्यान रखिए बाजार भाव के अनुसार कोई काम कीजिए और स्थिति को देखते हुए आगे कदम बढ़ाइए ।आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत सुंदर है। भौतिक सुखों के वृद्धि होगी आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी। आपकी पुरानी समस्याओं का अंत होगा।
    ४👏 कर्क राशि —
    आपको अपने मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा। शनि की ढैया आरंभ है आप अपने अंदर की नकारात्मक छवि को दूर कीजिए और सक्रिय भूमिका में पूरी निष्ठा से अपने करियर अपने जीवन के निर्माण में लग जाइए ।आज आपके अधिकांश उद्देश्यों की पूर्ति होगी आपकी मनोरथ के पूरे होंगे प्रयास कीजिए ।श्री शिव और पार्वती जी का ध्यान पूजा करने का दिखावे में आकर अधिक व्यय नहीं कीजिए ।आप कोई ऐसा काम नहीं करें जो आपके चरित्र पतन का कारण बने। आपका व्यवसाय आपकी आमदनी चमत्कारिक रूप से अच्छे स्थिति में होंगे इसलिए अधिक उलट फेर करने की कोई आवश्यकता नहीं। सहजता से काम कीजिए और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। आर्थिक क्षेत्र बढ़ेगा।
    ५ 💐सिंह राशि –
    दोहरे चरित्र वालों से सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रखिए। माता-पिता का आशीर्वाद लीजिए।
    अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा अपने खान-पान पर ध्यान दीजिएगा ।नशा करने वालों से दूरी बनाकर रखें। आपके आकांक्षा के पूर्ति होगी। आपका मनोरथ भी पूरे होंगे। नौकरी में प्रगति होगी ऑफिस में घर में व्यवसाय में अच्छी स्थिति रहेगी आपके भौतिक और पैतृक दोनों संपत्ति में वृद्धि होगी ।कुछ नये काम होंगे जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं थी किंतु लाभ होगा। कुछ ऐसे लोग आएंगे जिनके बारे में आप नहीं जानते थे वहां भी लाभ होगा आपको। नए व्यवसाय करने से पहले कुछ सोच लीजिएगा।
    ६ 👏कन्या राशि —
    सुंदर सफलता का दिन।
    अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा आपके शत्रुओं का पराजय होने जा रहा है। सफलता सामने खड़ी है अभी से अपने अंदर की भावुकता बेकार के नकारात्मक सोच और आलस्य को दूर करने का संकल्प कीजिए। अपने चरित्र निर्माण के लिए पूरा ध्यान दीजिए आपका दिन सफलताओं से परिपूर्ण होगा कई बार विवाद होने की संभावना सामने आएगी इससे बच कर रहिये ।कोई ऐसी बात मत सोचिए जिससे आपके माथे पर बुरा प्रभाव पड़े। अपने काम पर ध्यान दीजिए इधर-उधर नहीं।
    ७ 💐तुला राशि — प्रत्यक्ष रूप से सफलता मिलेगी आपको और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
    सर्वश्रेष्ठ परिश्रम कीजिए सर्वश्रेष्ठ सफ़लता मिलेगी आज।
    व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन संतुलित है और उत्कृष्ट सफलता देने वाला है। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल है ।
    आप अपनों से मिलकर रहिए अपने प्रतिभा का अच्छा उपयोग कीजिए आज आप अपने परिवार अपने समाज के लिए अपने देश के लिए निश्चित रूप से कुछ अच्छा करने जा रहे हैं मन से भारी आशंकाएं और असमंजस सब कुछ निकाल दीजिए और तत्परता से निष्ठा से विश्वास के साथ काम पर लग जाइए। आपकी मनोकामना पूरी होगी आपकी आमदनी में वृद्धि होगी आपका दिन हर प्रकार से मंगलमय रहेगा। पारिवारिक दायित्वों का महत्व दीजिए । पूरे दिन व्यस्तता रहेगी।
    ८ 🪷वृश्चिक राशि —
    मधुर अंदाज में अपने मित्रों से अच्छा व्यवहार कीजिए। केवल दूसरों के बारे में नहीं कुछ अपने बारे में भी सोचिए। आज कई प्रकार की संभावनाएं है आपकी सफलता का द्वारा खोलेंगे और आपकी आमदनी में सीधे-सीधे वृद्धि होगी। आपके मिलनसार स्वभाव अच्छे मार्गदर्शन से लोग प्रभावित हो गया और आपके सहयोग भी करेंगे। व्यवसाय एक दृष्टिकोण से आज का दिन पूरी तरह से सफल है आप शीघ्रता में या दबाव में आकर गलत निर्णय नहीं लीजिएगा क्योंकि आज आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे तो अलग से कुछ वैसा नया काम नहीं कीजिए जो आपके लिए सर दर्द उत्पन्न करें। अपने परिवार में अपने ऑफिस में सबके साथ मिलनसार बनकर रहना आपके लिए लाभदायक होगा ।आपको नौकरी में अच्छी स्थिति रहेगी आज कहीं विवाद मत कीजिए संवाद से काम कीजिए। अपने पारिवारिक जीवन का आनंद लीजिए।
    ९ 🌺धनु राशि — एक के बाद एक सुंदर सफलता। तनाव भी कम नहीं।
    आपकी राशिफल ग्रहों का प्रभाव सुंदर और सौभाग्य सूचक है आपका भाग्य आज आपका साथ देगा। आप बहुत सारे ऐसे काम करेंगे जो समाज के लिए प्रेरणा दायक होंगे इसलिए आज आपको अधिकांश लोगों से सहयोग मिलेगा सम्मान मिलेगा आप थोड़ा प्रयास कीजिए किंतु सही दिशा प्रयास कीजिए और धीरे-धीरे ही सही थोड़ी-थोड़े ही सही सफलता का आनंद लीजिए दिन जैसे-जैसे चढ़ता जाएगा आपकी सफलता आपकी आमदनी दोनों बढ़ती जाएगी। आज का दिन तनाव संघर्ष और असाधारण सफलता के लिए जाना जाएगा।
    १० 👏मकर राशि — असाधारण आशातीत सफलता मिलेगी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं आज आप।
    अपनी भावनाओं पर नियंत्रण कीजिए और बहुत पाने की इच्छा में सामने के सफलता को दूर मत कीजिए। जो अच्छे मित्र सामने आ रहे हैं आपकी प्रगति में सहयोगी बनना चाहते हैं अभिमान में आकर उनका अपमान मत कीजिए । उनकी अवहेलना नहीं कीजिए। प्रत्यक्ष रूप से आपकी आमदनी बढ़ेगी ।शेयर बाजार आर्थिक बाजार करियर ऑफिस हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगा अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए। आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने जा रहे हैं।
    ११💐 कुम्भ राशि — हर प्रकार से सुखी दिन।
    दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा आपकी आमदनी तो बढ़ेगी किंतु आपकी व्यस्तता से बढ़ती जाएगी ।आपको विश्राम करने का समय नहीं मिल सकता है। ऐसी स्थिति में आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दीजिएगा। आलोचनाओं से घबराकर अपना प्रयास मत छोड़िए आज आपको आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। अब देखते रहिए सामने वाले की प्रक्रिया और आंख मूंद कर किसी का विश्वास नहीं कीजिए किसी से विवाद नहीं कीजिए। आपके व्यवसाय में अच्छी स्थिति रहेगी आप नौकरी करते हैं या व्यवसाय छोटा कारोबार है या बड़ा आप सफलता की ओर बढ़ाने जा रहे हैं इसलिए आज अचानक बहुत सारे ऐसे अवसर आएंगे जहां आपका भाग बदल सकता है अच्छा हो सकता है। आज प्रातः काल से भगवान का ध्यान कीजिए और शांत होकर दिन भर की सफलता का आनंद लीजिए। परेशान से भागना उचित नहीं। समस्याओं का डटकर मुकाबला कीजिए।
    १२🚩मीन राशि —
    सुंदर सफलताओं का दिन।
    आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे नए और पुराने मित्र आपको अच्छा साथ देंगे किंतु कुछ लोग आपकी प्रशंसा करके आपकी चापलूसी करके आपका निजी जीवन तहस-नहस करना चाहेंगे और अपना काम बनना चाहिए वैसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। परिस्थिति चाहे जो भी हो आपकी आमदनी में कोई अभाव नहीं होगा अपने परिवार से अपने नौकरी से अपने कार्यालय से आपको अच्छा सुनने को मिलेगा। फिर भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कीजिए।दांपत्य जीवन मधुर बनाइए और अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखें अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण कीजिए प्रयास कीजिए आप अपने दिनचर्या को अपने हिसाब से आगे बढ़ाइए ।लाख प्रयास कीजिएगा आज आपको काम से अवकाश नहीं मिलेगा निंदा करने वालों से दूरी बनाकर रखिए। अंदर से खुश रहिए 👏🙏🌺🚩🙏👏🌺🚩 *(डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड मो एवं वाट्सअप नंबर 9430336503)* आज आपका दिन मंगलमय हो 🌺🙏👏🚩जय श्री सीताराम

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article ईरान और इजरायल के तीव्र होते युद्ध से बढ़ते खतरे

    Related Posts

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    March 6, 2026

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    March 6, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.