झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा होंगी :राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का चांडिल बार भवन में भव्य अभिनंदन किया l
इस अवसर पर चांडिल अनुमंडल के अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं ने कठिन परस्थितियों में भीअपने दायित्व का निर्वहन करना नहीं छोड़ा है l आज चांडिल बार भवन में आधारभूत संरचना का घोर अभाव है l न तो शौचालय हैऔर न ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ही है, इस भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है l
श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड एक मात्र ऐसा राज्य है जहा सबसे ज्यादा अधिवक्ताओं के कल्याण की योजनाए है, उन योजनाओं को हर स्तर और प्रभावी बनाने के लिए दायित्व निभाने होंगे l
इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए चांडिल बार एसोसिएशन के सचिव श्री महेंद्र कुमार महतो ,अधिवक्ता ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों में श्री संजय शाह ,कमलेश कुमार सिंह,पूर्व सचिव श्री अशोक कुमार झा,विमल चंद्र मंडल,गोवर्धन महतो, कमल कांत महतो, मृत्युंजय महतो, ऐस के ऐस पातर सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और श्री शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया l
ज्ञापन पूर्व सचिव श्री अशोक कुमार झा ने किया l

