वक्फ बिल को लेकर संभावित विरोध प्रदर्शन को ले नाला एसडीपीओ पश्चिम बंगाल के बाराबनी थाना में की बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा पुलिस अधीक्षक डाॅ एहतेशाम वकारिब के निर्देशानुसार नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज महतो द्वारा पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती थाना बराबनी में बैठक की गई। इस दौरान वक्फ बिल को लेकर संभावित विरोध-प्रदर्शन के संबंध में पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सूचनाएँ संकलित की गईबैठक में दोनों पुलिस इकाइयों के बीच सीमावर्ती अपराधियों पर निगरानी बनाएर खने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित घटना को रोकने हेतु रणनीतियों पर चर्चाकी गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच निरंतर संपर्क एवं सहयोग पर चर्चा की गई। मौके पर नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन भी मौजूद थे।

