ईचागढ़ से गुरुचरण, चारुचांद, काबलु व सुधीर किस्कू बने झामुमो के केंद्रीय सदस्य
झामुमो महाधिवेशन में शिबू सोरेन संरक्षक, हेमंत सोरेन बने केंद्रीय अध्यक्ष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें महाधिवेशन के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बड़े बदलाव किए गए हैं। सर्वसम्मति से शिबू सोरेन को केंद्रीय संस्थापक संरक्षक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही झामुमो की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से गुरुचरण किस्कू, चारुचांद किस्कू, काबलु महतो और सुधीर किस्कू को केंद्रीय सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
काबलू महतो ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।