Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    _*भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक एवं अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने जिला अंतर्गत अंबेडकर चौक स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*_

    बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे – उपायुक्त

    आज दिनांक 14.04.2025 को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जामताड़ा जिला अंतर्गत अंबेडकर चौक स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित अन्य के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जिलेवासियों को बाबा साहेब की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान निर्माता के तौर पर प्रसिद्घ डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल के दिन मनाई जाती है। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर ने संविधान के निर्माण मे अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। वह सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन मूल्यों एवं सिद्धांतों का न सिर्फ अध्ययन करे, बल्कि उनके जीवन आदर्शों का अनुसरण करके समतामूलक समाज के निर्माण मे अपना बहुमूल्य योगदान दें। कहा कि समानता समाज में होनी चाहिए और यह शिक्षा से ही संभव है, शिक्षा से ही समानता आएगा। बाबा साहेब ने एक महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ और समाज सुधारक के साथ देश को एक सूत्र में पिरोए रखने के लिए हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जिसमें समाज के सभी जाति, पिछड़े वर्गों को विकास के समान अवसर दिए गए हैं। सभी संविधान की शपथ लेकर ही काम करें। बाबा साहेब के विचार हमेशा इंसान को समाज के प्रति प्रेरित करते हैं। हम सभी अपने समाज को जोड़ने का प्रयास अनवरत जारी रखें, ताकि सही मायने में बाबा साहेब के मार्गों का अनुसरण हम सभी द्वारा होती रहे।

    _*इस मौके पर*_ उपरोक्त के अलावा अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के विधि और न्याय मंत्री मेघवाल से मिले राजेश शुक्ल
    Next Article एन यू जे (आई )के *राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सरकार ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राय और रा.सचिव बने धर्मपाल धनखड़

    Related Posts

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित ठगी मामले में सचिदानंद प्रसाद और सुरेश प्रसाद की अग्रिम जमानत याचिका दूसरी बार खारिज जमशेदपुर, 24 जून 2026। लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े चर्चित मामले में आरोपियों को एक बार फिर न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। माननीय द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर ने ए.बी.पी. संख्या 728/26 में आरोपी सचिदानंद प्रसाद एवं सुरेश प्रसाद द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह मामला एनएच डिमना पारडीह रोड, मानगो , जमशेदपुर स्थित एलीट हॉस्पिटल, अब स्पंद हॉस्पिटल के पूर्व के निदेशकों द्वारा शहर के प्रसिद्ध हृदय विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार गुप्ता के साथ लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित है। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 406 एवं 120 बी के तहत आरोप तय करते हुए उलीडीह थाना द्वारा कोर्ट में चर्जशीट दाखिल किया गया हैं। मामले की सुनवाई 22 जून 2026 को पूरी हुई थी, जिसके बाद न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। इसके पश्चात 24 जून 2026 को माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों की दूसरी बार दायर अग्रिम जमानत याचिका को अस्वीकार करते हुए खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता श्वेता सिन्हा ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा, जबकि आरोपियों की ओर से अधिवक्ता के.एम. सिंह ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के इस आदेश को मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रगति माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिला है कि प्रस्तुत तथ्यों, आरोपों की गंभीरता एवं मामले की प्रकृति को देखते हुए न्यायालय ने आरोपियों को इस स्तर पर राहत देना उचित नहीं समझा। प्रकरण की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर भी इस आदेश का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना है।

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.