Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पारगामा के गुरुचरण महतो को मिलेगा “आदर्श युवा महानायक सम्मान-2025”, मथुरा में होंगे सम्मानित
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    पारगामा के गुरुचरण महतो को मिलेगा “आदर्श युवा महानायक सम्मान-2025”, मथुरा में होंगे सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पारगामा के गुरुचरण महतो को मिलेगा “आदर्श युवा महानायक सम्मान-2025”, मथुरा में होंगे सम्मानित
    फोटो
    चांडिल कुकड़ू प्रखंड: जिले के पारगामा गांव के होनहार युवा कवि, गीतकार और समाजसेवी गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को उनकी साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के लिए “आदर्श युवा महानायक सम्मान-2025” से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के मथुरा में आगामी 6 से 8 जून तक आयोजित “संस्कार महाकुंभ-2025” के दौरान प्रदान किया जाएगा।

    इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन आदर्श संस्कार शाला द्वारा बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा परिसर में किया जाएगा, जिसमें देशभर से चुनी गईं 111 विशिष्ट विभूतियों को उनके राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया जाएगा।
    *कौन है गुरुचरण महतो -*
    गौरतलब है कि गुरुचरण महतो पिछले पाँच वर्षों से संस्था से जुड़े हुए हैं और वे लोककला, लोकगीत और हिंदी साहित्य के संवर्धन-संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। सम्मान की घोषणा पर उन्होंने संस्था, चयन समिति एवं राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. दीपक गोस्वामी के प्रति आभार प्रकट किया।

    गुरुचरण महतो को पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित मंचों से संवाद-शिरोमणी, कोल्हान गौरव, लोककवि, साहित्य श्री, अपवाद उपाधि, लोकगायक, युवा कलाकार जैसे अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने सरायकेला, जमशेदपुर, रांची, कोलकाता, भुवनेश्वर, दिल्ली सहित कई शहरों में अपनी रचनात्मक उपस्थिति दर्ज कराई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबार भवन में अंबेडकर का आदमकद चित्र का अनावरण
    Next Article भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में प्राथमिक सदस्यता संगोष्ठी किया गया

    Related Posts

    कलियाडीह नहर हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की महिला की हत्या

    August 2, 2026

    राम मंदिर कैंटीन के भोजन में कॉकरोच मिलने से श्रद्धालुओं में नाराजगी, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 2, 2026

    एकेडमिक अवॉर्ड समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कलियाडीह नहर हत्याकांड का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान आरोपी ने की महिला की हत्या

    राम मंदिर कैंटीन के भोजन में कॉकरोच मिलने से श्रद्धालुओं में नाराजगी, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

    एकेडमिक अवॉर्ड समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

    एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय

    महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का भव्य आगाज, सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

    एमजीएम से डिमना लेक तक बने ऊपरी पथ, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक : सरयू राय

    महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का भव्य आगाज, उमड़े शिवभक्त

    भाटिया बस्ती के विकास को लेकर एक्शन मोड में विधायक सरयू राय, पैदल भ्रमण कर सुनीं लोगों की समस्याएं

    विस्थापित परिवारों की बैठक: समस्याओं, अधिकारों और पुनर्वास पर हुई अहम चर्चा

    एनआईटी के बीटेक का छात्र आसंगी नदी में डूबा, तलाश जारी, प्रदर्शन जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.