Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बार भवन में अंबेडकर का आदमकद चित्र का अनावरण
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बार भवन में अंबेडकर का आदमकद चित्र का अनावरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बार भवन में अंबेडकर का आदमकद चित्र का अनावरण
    न्यायालय एवं लॉ कॉलेज में लगे अंबेडकर, राजेंद्र, सचिदा व जयपाल की प्रतिमा __ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू
    जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के बार भवन के भूतल हॉल में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का आदमकद चित्र का अनावरण वकील समुदाय के द्वारा किया गया।
    इस मौके पर प्रस्ताव पारित हुआ कि देश के सभी न्यायालय परिसर में संविधान सभा के तत्कालीन सभापति डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा, सभापति डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर अथवा राज्य विशेष से संविधान सभा में शामिल माननीय सदस्यों की भव्य आदमकद प्रतिमा लगाई जाए। जिससे वर्तमान एवं नई पीढ़ी को देश की आजादी के आंदोलन एवं संविधान के निर्माण में हमारे महान नेताओं के योगदान की तथ्य परक जानकारी मिल सके।
    इस संदर्भ में समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि आदिवासियों का हक हकूक को सुरक्षित करने का कार्य जयपाल सिंह मुंडा ने किया था, उनकी प्रतिमा झारखंड के चुनिंदा जिला अथवा अनुमंडल न्यायालय में लगाई जानी चाहिए।
    वकीलों ने डॉक्टर साहब के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत में अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को न्याय, समानता तथा महिलाओं के आत्म स्वाभिमान की रक्षा एवं गैर बराबरी को खत्म करने में शानदार भूमिका रही है।
    पिछले 53 साल से सेवा दे रहे बार एसोसिएशन कार्यालय कर्मी सुशांत नामता भोंदू को विशेष तौर पर माला पहना एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
    इस मौके पर झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रथीन्द्र नाथ दास, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन दास, पूर्व अध्यक्ष तापस मित्रा, पूर्व लोक अभियोजक पीएन गोप, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी जगत विजय सिंह, प्रकाश झा गणेश मुर्मू मलकीत सिंह सैनी सुब्रमण्यम स्वामी आनंदू मिश्रा राजकुमार शर्मा रतन चक्रवर्ती, मो कासिम, देवेंद्र सिंह, त्रिलोकी नाथ ओझा, बबीता जैन, जेकेएम राजू, रामजीत पांडेय, अक्षय झा बुलाई पांडा राहुल राय, राहुल प्रसाद, सुनील महतो, पवन कुमार, कुलविंदर सिंह, श्रीकांत सिंह, निशांत सिंह, नन्द कुमार राय, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित फीडर में 24 घंटे से ब्लैक आऊट, हो रही है परेशानी
    Next Article पारगामा के गुरुचरण महतो को मिलेगा “आदर्श युवा महानायक सम्मान-2025”, मथुरा में होंगे सम्मानित

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.