आदि पुरुष फिल्म के खिलाफ लोगों का गुस्सा
आदि पुरुष फिल्म के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। बारीडीह में सोमवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा के युवा मोर्चा के बारीडीह मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में डायरेक्टर ओम राउत और फिल्म का डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर का पुतला फूंका। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के युवा मोर्चा के बारीडीह मंडल अध्यक्ष दीपू कुमार ओझा ने बताया कि वह मंगलवार को पीएम माल जाएंगे और वहां फिल्म का प्रदर्शन बंद कराएंगे। साथ ही जमशेदपुर न्यायालय में फिल्म के डायरेक्टर और इसके डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर के खिलाफ केस भी दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया गया है। फिल्म के डायलॉग में निम्न स्तरीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

