Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से रामनवमी को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च
    Breaking News झारखंड

    एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से रामनवमी को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से रामनवमी को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

    धनबाद रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए हैं। त्योहार में कोई खलल ना पड़े इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले में रामनवमी को देखते हुए दो हजार से भी ज्यादा सुरक्षा बलों की तैनीती की गई है।

    चिन्हित 90 संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बल के साथ सादे लिबास में भी पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा रामनवमी जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की व्वयवस्था की गई है।

    एसएसपी ने लोगों से शातिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर बनी हुई। किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की मंशा रखने वाले लोगों को भी एसएसपी महोदय ने चेतावनी देते हुए सावधान रहने को कहा है। फेसबुक, ट्विटर एक्स, यूट्यूब और व्हाट्सअप ग्रुप पर भी पुलिस की मीडिया सेल कड़ी निगरानी रख रही है।

    इसके अलावे महोदय ने सभी अखाड़ा समितियों को निर्देशित करते हुए साफ शब्दों में कहा कि कोई भी अखाडा दल जुलुस के निर्धारित मार्ग में परिवर्तन नही करे। उन्होने डीजे नही बजाने के साथ जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी नही करने की भी चेतावनी दी है। अनुशासनहीनता करने और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी बात कही गई है।

    समाहरणालय से निकलकर फ्लैग मार्च मेमको मोड़, सिटी सेंटर, बेकारबाँध, पूजा टाकीज रोड, नया बाजार, बैंक मोड़, धनसार, भगतडीह, झरिया थाना मोड़, इंदिरा चौक, लोदना, फूसबंगला, जोरापोखर, डिगवाडीह, पाथरडीह, सुदामडीह, गौशाला मोड़, सिंदरी, कालीघाट, बलियापुर, कालूबथान, चिरकुंडा, कुमारधुबी, गलफरबाड़ी, निरसा, गोविंदपुर, सरायढेला, स्टील गेट, पुलिस लाइन, हीरापुर होकर गुजरा।

    फ्लैग मार्च के दौरान डीडीसी सादात अनवर, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, एडीएम विधि व्यवस्था श्री पीयूष सिन्हा, एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम, एसडीपीओ निरसा रजत मणिक बाख़ला के साथ कई अंचल निरीक्षक, विभिन्न थाना के प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंबा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article प्रकृति को बचाने को लेकर पुर्व निर्धारित पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.