Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमलगम स्टील एंड पॉवर लिमिटेड और अमलगम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के प्रवेश मार्ग को रैयत मनसा राम महतो ने रोक
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    अमलगम स्टील एंड पॉवर लिमिटेड और अमलगम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के प्रवेश मार्ग को रैयत मनसा राम महतो ने रोक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमलगम स्टील एंड पॉवर लिमिटेड और अमलगम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के प्रवेश मार्ग को रैयत मनसा राम महतो ने रोक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पॉवर लिमिटेड और अमलगम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के प्रवेश मार्ग को रैयत मनसा राम महतो ने रोकते हुए सड़क की खुदाई शुरू कर दिए जाने से कंपनी में आने-जाने वाहनों का प्रवेश और निकास बंद हो गया है। इस संबंध में रैयत मनसा राम महतो ने बताया कि खाता संख्या तीन, प्लॉट संख्या 996 और 998 उनकी रैयती जमीन है। उक्त जमीन को उन्होंने दो साल के लिए कंपनी को सशर्त लीज पर दिया था। लीज की अवधि समाप्त होने पर जब उक्त जमीन पर कब्जा करने जाता हूं तो कंपनी के अधिकारियों एवं सुरक्षा अधिकारी द्वारा झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है। इसको लेकर कई बार संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ पत्राचार भी किया गया, किन्तु उसपर कोई निष्कर्ष अबतक नहीं निकल पाया। तत्पश्चात, बीते 21 मार्च को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को इस बावत सूचित कर अपने पुश्तैनी रैयती जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। कंपनी का मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर बीच का रास्ता निकालने का अनुरोध किया, किन्तु मनसाराम महतो अपनी मांग पर अड़े रहे और निर्माण कार्य जारी रहा। इस बावत कंपनी के अधिकारी तेजपाल सिंह को कॉल कर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसाबहाल नदी में बना रहे पुल का विशेष प्रमंडल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने किया निरीक्षण
    Next Article नीति आयोग की टीम ने आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया का दौरा कर योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण

    Related Posts

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    November 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, 9 से फिर प्रतिबंध

    November 3, 2026

    भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    सुप्रीम कोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, 9 से फिर प्रतिबंध

    भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

    यूपी : निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर का लिंटर गिरने से मची चीख-पुकार, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

    SIR के बाद पांच राज्यों में 2.29 करोड़ मतदाता घटे, यूपी में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ नाम कम

    जबलपुर : गोरखपुर में एक ही परिवार के चार लोगों को चाकुओं से गोदा, युवती के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

    यूपी : बहराइच मेले में बड़ा हादसा, जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल, सिर-चेहरे में कांच घुसे

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश : पत्नी को बेवकूफ-बेकार कहना क्रूरता नहीं, पति के खिलाफ एफआईआर रद्द

    Coronavirus disease 2019

    आदित्यपुर में सनसनीखेज गोलीकांड, 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.