Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई फायरिंग मामले में हथियार के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जुगसलाई फायरिंग मामले में हथियार के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई फायरिंग मामले में हथियार के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में 16 फरवरी की रात इरशाद पर फायरिंग को गई थी। इस घटना में गोली इरशाद के गले को छूकर निकल गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जुगसलाई निवासी जाहिद हुसैन उर्फ विक्की, मो अरमान उर्फ पतला, समीर कालिंदी और निखत परवीन उर्फ पूजा शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, चार गोली और मोबाइल बरामद किया है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना की रात मो खुर्शीद उर्फ भाकुड़, निजाम और मुर्शीद द्वारा रोहित नामक युवक को मारने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी। रोहित जान बचाते हुए इरशाद के घर में घुस गया। भाकुड़ भी उसके पीछे भगा और फायरिंग कर दी। इसी दौरान गोली इरशाद को लगी और वह घायल हो गया।

    भाकुड़ ने पूजा को हथियार रखने के लिए दिया था

    सिटी एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद भाकुड़ ने हथियार को पूजा को दे दिया था और फरार हो गया। इसी बीच पुलिस ने जाहिद और मो अरमान को भी हिरासत में लिया। हिरासत में रहने के दौरान पूजा ने जाहिद को फोन किया और कहा कि वह हथियार लेकर चले जाए। पुलिस ने भी चालाकी दिखाई और जाल बिछाते हुए पूजा और उसके भाई समीर को हत्यायत के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने यह स्वीकार किया कि भाकुड़ ने ही हथियार दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अब तक फरार चल रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
    Next Article बहरागोड़ा के बामडोल मनसा मंदिर के दुसरे वर्षगांठ पर निकली कलश यात्रा हो रहा है भव्य तैयारी

    Related Posts

    नीट पेपर लीक मामले पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    May 21, 2026

    पारडीह में दुकान की छत काटकर चोरी, 85 हजार नकद समेत सामान ले उड़े चोर

    May 21, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व० दुर्गा सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीट पेपर लीक मामले पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    पारडीह में दुकान की छत काटकर चोरी, 85 हजार नकद समेत सामान ले उड़े चोर

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व० दुर्गा सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.