Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में मंडल कारा के नए जेल निर्माण स्थल हेतु पाथरचपड़ा हेतु जलापूर्ति के निमित्त प्राक्कलन, कारा की सुरक्षा, कारा में कैदियों, बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों, बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, रिक्त पदों पर कक्षपालों का पदस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    वहीं इस क्रम में उपायुक्त द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई एवं जरूरी निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा बैठक में नए जेल निर्माण स्थल पाथरचपड़ा में जलापूर्ति हेतु पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से प्राक्कलन उपलब्ध कराने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    इसके अलावा मंडल कारा में संसीमित बीमार बंदियों को सदर अस्पताल जामताड़ा में इलाज कराने को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदर अस्पताल जामताड़ा में कैदी वार्ड में सिविल कार्य कराने का निर्देश दिया गया।

    मंडल कारा जामताड़ा के संसीमित महिला बंदियों को सिलाई, कटाई, बुनाई, कढ़ाई के निमित्त एक महिला प्रशिक्षका का प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया

    वही बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी यंत्रों के अलावा पर्याप्त प्रकाश आदि बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं कारा में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा कारा में संसिमित कैदियों/बंदियों को जेल मैनुअल के हिसाब सभी मूलभूत सुविधाओं को अनिवार्य रूप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारीब (भा. पु.से.), सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, प्रभारी कारा अधीक्षक श्री विजय कुमार, प्रभारी कारापाल श्री ललन कुमार भारती, मेजर सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगड़जोड़ी में महिलाओं को‌ दिया गया गव्य प्रशिक्षण
    Next Article सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा एवं अन्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर, सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कथा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं पर की चर्चा

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.