Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा की टिफिन बैठक का हुआ आयोजन, संगठन मजबूती पर वक्ताओं ने दिया बल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा की टिफिन बैठक का हुआ आयोजन, संगठन मजबूती पर वक्ताओं ने दिया बल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 14, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा की टिफिन बैठक का हुआ आयोजन, संगठन मजबूती पर वक्ताओं ने दिया बल

    जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे ने गिनाई केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, मौजूद रहे सांसद विद्युत महतो।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा में मंगलवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री सह महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्लस्टर प्रमुख जवाहर पासवान, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। सम्मेलन में मौजूद महाराष्ट्र सरकार के विधान पार्षद राम शिंदे ने केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। देश और सरकार के प्रति विपक्ष की सोच हमेशा नकारात्मक रही है, जबकि मोदी सरकार सकारात्मक सोच के साथ विकास कार्यो में लगी है। उन्होंने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं का आह्वान किया। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में देश में सेवा, सुशासन और सशक्त सरकार के रूप में फिरसे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। साथ ही, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को और मजबूत करें। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का काम करें। इस दौरान उन्होंने वर्तमान हेमंत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के कई योजनाओं में राज्य सरकार का रवैया निराशाजनक रहा है। राज्य में विकास कार्य ठप्प है तो वहीं, केंद्रीय योजनाओं में राज्य सरकार का अपेक्षित सहयोग नही मिल रहा है।

    भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि पार्टी मोदी सरकार के 9 साल को ‘उत्कृष्टता के 9 साल’ के तहत मना रही है। जिसमें निर्देशित कार्यक्रम के तहत पार्टी के नेतागण, पदाधिकारी लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर में चलाए जा रहे विभिन्न कर्यक्रमों की जानकारी दी।

    सम्मेलन के दौरान मंच संचालन जिला मंत्री जितेंद्र राय, स्वागत भाषण किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी एवं धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी ने किया।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला मंत्री जितेन्द्र राय, जिला मंत्री नीलू मछुआ, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, युवा मोर्चा, जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत कालिंदी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष निसार अहमद, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटूचरण दत्ता एवं सभी मंडल के सातों मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य समेत विधानसभा में निवास करने वाले मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।

    जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा की टिफिन बैठक का हुआ आयोजन, संगठन मजबूती पर वक्ताओं ने दिया बल।

    ● अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे एवं प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू हुए शामिल।

    ● पार्टी के वरिष्ठ नेता राम शिंदे ने कहा- नए लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करना ही टिफिन बैठक का उद्देश्य, कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 की तैयारी में ईमानदारी से जुटने का किया आह्वान।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पश्चिम विधानसभा में मंगलवार को टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में कदमा मंडल अंतर्गत ब्रह्मर्षि भवन में आयोजित टिफिन बैठक में अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे शामिल हुए। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री सह महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्लस्टर प्रमुख जवाहर पासवान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर से लाया टिफिन एक साथ बैठकर खाया और अपने टिफिन को एक-दूसरे के साथ साझा किया। बैठक में मंच संचालन महाजनसंपर्क अभियान के सदस्य संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन कदमा मंडल महामंत्री अजय झा ने किया।

    इस अवसर पर अतिथि के रूप में शामिल महाराष्ट्र के विधान पार्षद राम शिंदे ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ना ही टिफिन बैठक का मुख्य उद्देश्य है। टिफिन बैठक का अर्थ सिर्फ लंच करना नहीं है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से अनौपचारिक बैठकें निरंतर आयोजित किये जायें। कहा कि टिफिन बैठक के माध्यम से हम सभी में अधिक एकता का संचार हो और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की ताकत कैसे बढ़ानी है, उस पर ईमानदारी से कार्य करना है।

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हो रहा है। विश्व में भारत को खोया हुआ गौरव प्राप्त हुआ है। पिछले नौ वर्षों में जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गों को समान रूप से मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के दिशा में कार्य करने की अपील की।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकास के नए आयामों को छुआ है। हमारा देश दिन-प्रतिदिन नित नए तरक्की के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार द्वारा जन कल्याण की दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक से आत्मीयता बढ़ती है औए कार्यकर्ताओं में भाईचारा बढ़ता है और साथ बैठकर भोजन करने से मतभेद दूर होते हैं।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने अतिथियों एवं शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जमशेदपुर महानगर पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कर्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन कर रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में भारत एक नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है। पिछले 9 साल पहले के भारत और आज के भारत में हुए बदलाव का सम्पूर्ण भारतवर्ष साक्षी रहा है।

    *राम शिंदे ने पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात:* कद्दावर नेता राम शिंदे ने संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके पुराने कार्यों की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कई सांगठनिक चर्चाएं की। उन्होंने बिस्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल जाकर महाराष्ट्र के लोगों से मुलाकात की। वहीं, देर शाम आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम बिस्टुपुर में जाकर पूजा अर्चना की।

    बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, बिनोद राय, फातिमा शाहीन, बजरंगी पांडेय, अजय झा, राहुल तिवारी समेत विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी व सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएम के द्वारा गठित टीम ने मोरवारा में एक्सीडेंट जगह का निरीक्षण व किया जांच पड़ताल
    Next Article सौर ऊर्जा से पश्चिमी सिंहभूम के दुरूह गांव हो रहे रोशन

    Related Posts

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.