Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश आम बजट निम्न व मध्यम वर्ग के हित का बजट है:सुमित शरण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश आम बजट निम्न व मध्यम वर्ग के हित का बजट है:सुमित शरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2025Updated:February 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश आम बजट निम्न व मध्यम वर्ग के हित का बजट है:सुमित शरण

    राष्ट्र संवाद। संवाददाता

    जामताड़ा: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि यह बजट आम लोगों का और खास कर निम्न वर्ग व मध्यम वर्ग के हित का बजट है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लिए सोचने वाले प्रधानमंत्री हैं और जिस प्रकार की छूट टैक्स में दी गई है इसे मध्यम वर्गीय लोगों की करें क्षमता बढ़ेगी और इससे अर्थव्यवस्था पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ-साथ गरीबों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं पर भी सुमित शरण ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री की प्रशंसा की।कामकाजी करदाता, गिग वर्कर्स, किसान, जे ई ई और नीट की तैयारी कर रहे छात्र, बजट 2025 से संतुष्ट एवं खुश हुए, एक करदाता, किसान पुत्र, बीजेपी नेता और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट, ने बजट 2025 की सराहना करते हुए कहा कि देश के करोड़ों करदाताओं, कामकाजी युवाओं और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए यह बजट किसी उत्सव एवं आशीर्वाद से कम नहीं है।
    उन्होंने कहा कि इस बजट ने मध्यम वर्ग, किसानों, स्टार्टअप्स और युवाओं को वित्तीय मजबूती देने का कार्य किया है, जिससे विकसित भारत का सपना साकार होगा।
    मध्यम वर्ग और करदाताओं के लिए बड़ी राहत ₹12 लाख तक की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं। इससे करोड़ों युवा करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा। – किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई गई , जिससे ग्रामीण परिवारों को प्राइवेट लेंडर्स के कुचक्र से मुक्ति एवं आर्थिक मजबूती मिलेगी।

    शिक्षा और युवाओं के लिए ऐतिहासिक फैसले:
    – IITs और IISc में 10,000 नई फेलोशिप ।
    – NEET के माध्यम से मेडिकल में 10,000 नई सीटें, अगले 5 वर्षों में 75,000 मेडिकल सीटों का विस्तार।
    – 23 IITs में 65,000 नई सीटें , जिससे अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।
    – ₹5,000 करोड़ के बजट से 3 उन्नत AI सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
    – 50,000 अटल टिंकरिंग लैब्स बनाई जाएंगी, जिससे छात्रों को नई स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा।
    भारतीय भाषा पुस्तक योजना के तहत स्कूल-कॉलेज के छात्रों को डिजिटल किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।
    नेशनल सेंटर फॉर स्किलिंग के तहत 5 नए सेंटर खोले जाएंगे।

    स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा- स्टार्टअप्स के लिए ₹10,000 करोड़ का बजट।
    – Ola, Swiggy जैसी कंपनियों में काम करने वाले युवाओं को सरकारी लाभ दिलाने हेतु E-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन। – 1 करोड़ गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा योजना में शामिल किया जाएगा।
    सुमित शरण ने कहा कि यह बजट युवाओं, मध्यम वर्ग, किसानों और स्टार्टअप्स के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2025 का बजट कमजोर और दिशाहीन, महंगाई बढ़ाने वाला: फुरकान अंसारी
    Next Article प्रखंड के 53 फीसद राशनकार्ड धारियों का हुई है ई के वाई सी

    Related Posts

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    October 30, 2026

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    October 30, 2026

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दयालु मन का पुरस्कार

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    *वाराणसी और बांकीपुर में क्यों मुरझाया कमल?*

    विधान परिषद चुनाव: भाजपा की बढ़त, विपक्ष के लिए आत्ममंथन का संदेश

    बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की हार: बहानों की राजनीति कब तक?

    Oscar Spin: A Closer Look at the Brand, Its Features, and the Player Experience

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.