Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सदस्यता अभियान से जुड़े आम और खास का अभिनंदन और आभार – अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    सदस्यता अभियान से जुड़े आम और खास का अभिनंदन और आभार – अमरप्रीत सिंह काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सदस्यता अभियान से जुड़े आम और खास का अभिनंदन और आभार – अमरप्रीत सिंह काले

    “अमरप्रीत सिंह काले जैसे समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं” – डॉ. राजीव कुमार

    जिला सदस्यता प्रभारी व मंडल अध्यक्ष ने अमरप्रीत सिंह काले को दिलाई भाजपा की सक्रिय सदस्यता

    काले ने अपने दो रेफरल कोड से 1510 नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज साकची कालीमाटी रोड पर आयोजित सदस्यता अभियान में पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रभारी डॉ. राजीव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
    अमरप्रीत सिंह काले ने अपने दो रेफरल कोड के माध्यम से 1510 नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा— जिनमें 1,000 सदस्य उनके व्यक्तिगत रेफरल से और 510 सदस्य कार्यालय के रेफरल से जुड़े। यह सदस्यता अभियान पार्टी को मजबूत करने और जनता के बीच भाजपा की विचारधारा को पहुंचाने का प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है।
    उन्होंने इस अवसर पर पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि यह अभियान राज्य में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने व जनता के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
    डॉ. राजीव कुमार ने अमरप्रीत सिंह काले के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “काले जी ने न केवल अपनी सक्रिय सदस्यता ली, बल्कि अपने प्रयासों से हजारों नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा है। यह कार्यकर्ता-प्रेरित अभियान पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।”
    इस अवसर पर साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, रामकेवल मिश्रा, अखिलेश पांडे, पंकज वर्मा, जूगुन पांडे, प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, निर्मल दीक्षित, अंकित मोदी, रितिका श्रीवास्तव, डी मनी, सिमी कश्यप, अनूज मिश्रा सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील फाउंडेशन ने वेस्ट बोकारो में पहला कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया
    Next Article यूसिल की जादूगोड़ा माइंस डिविजन में विद्या शर्मा समेत 25 कंपनी कर्मी हुए सेवानिवृत , दी गई विदाई

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.