Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क सुरक्षा को लेकर क्रिकेट मैच का आयोजन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    सड़क सुरक्षा को लेकर क्रिकेट मैच का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क सुरक्षा को लेकर क्रिकेट मैच का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    संजय कुमार

    सरायकेला। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो और खेल पदाधिकारी अमित कुमार के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

    कार्यक्रम में हिट एंड रन मामलों से निपटने और गुड समेरिटन पॉलिसी 2020 की जानकारी दी गई। बताया गया कि दुर्घटना के “गोल्डन आवर” के दौरान पीड़ित की मदद करना बेहद महत्वपूर्ण है। इस पॉलिसी के तहत मदद करने वाले व्यक्ति से पुलिस या अस्पताल अनावश्यक पूछताछ नहीं कर सकते। साथ ही, दुर्घटना पीड़ित की सहायता करने वालों को ₹2000 से ₹5000 तक का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

    जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने लोगों को हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिर की चोटें जानलेवा होती हैं, जिनका इलाज संभव नहीं है। इसलिए वाहन चलाते समय या उसमें सवार होते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

    इस अवसर पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन के कुंदन वर्मा, रोड इंजीनियर एनालिस्ट आशुतोष कुमार सिंह, आईटी सहायक घृत कुमार और अन्य टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआचार संहिता उल्लंघन मामले में दिनेश कुमार और रामदास सोरेन बरी
    Next Article टाटा स्टील फाउंडेशन ने वेस्ट बोकारो में पहला कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    April 12, 2026

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    April 12, 2026

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से डायोसिस स्तरीय सेमिनार का आयोजन

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई, अवैध बालू लदा हाईवा जब्त; चालक हिरासत में

    मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव में गूंजा वीर रस, कलाकारों ने बिखेरा रंग

    आसनबनी पंचायत की एएनएम सुप्रिया दत्त को भावभीनी विदाई

    भुगतान विवाद में उग्र हुए रैयतदार, जेसीबी से तोड़ी प्लॉटिंग, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप

    तकनीकी जांच से खुला अपहरण का राज, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

    SIT की सटीक कार्रवाई: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला गिरोह ध्वस्त, 7 शातिर अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.