Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानगो क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर मानगो नगर निगम को घेरा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानगो क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर मानगो नगर निगम को घेरा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानगो क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर मानगो नगर निगम को घेरा

    जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानगो क्षेत्र की जर्जर नागरिक सुविधाओं और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को मानगो नगर निगम कार्यालय में उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने नगर निगम की लापरवाही और नागरिक सुविधाओं की बदहाली पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए अविलंब समाधान की मांग की। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानगो नगर निगम की संवेदनहीनता और उदासीनता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया गया कि मानगो क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कचरे का अंबार गलियों, सड़कों और नालियों में जमा हो गया है, जिससे कई गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आज स्थानीय नागरिकों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी बेखबर हैं। पार्टी ने मांग की कि कचरा निष्पादन की स्थायी व्यवस्था की जाए और सफाई व्यवस्था को नियमित किया जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मानगो की चार लाख से अधिक आबादी पानी की भारी किल्लत झेल रही है। सप्लाई वाटर अनियमित है, और अधिकतर चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने का स्वच्छ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है।
    नशे और अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पार्टी ने जल्द से जल्द सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
    नगर निगम जनता को लूटने में लगा है, लेकिन जब सुविधा देने की बारी आती है, तो ये लोग फरार हो जाते हैं। भाजपा ने कहा कि पहले जनता को विश्व स्तरीय सुविधा दो, फिर टैक्स बढ़ाने की बात करो।

    इस दौरान मुख्यरूप से डॉ. राजीव, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, संजीव कुमार, प्रेम झा, नित्यानंद सिन्हा, दिलीप सिंह, छोटन मिश्रा, शिवप्रकाश शर्मा, संध्या नंदी, निसार अहमद, सुशील पांडेय, नितिन त्रिवेदी, राजू प्रजापति, संजय सिंह, संतोष चौहान, मनोज ओझा, बिरेन महतो, राकेश दुबे, घनश्याम साव, अनिमेष सिन्हा, प्रसन्नजीत महापात्रा, मुन्ना मोहंती, राकेश प्रसाद, मनोज गुप्ता, मीणा शर्मा, मणिभूषन, राजेश शर्मा समेत मानगो क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने आज नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 29 जनवरी 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.