Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री की जयंती का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री की जयंती का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री की जयंती का आयोजन

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक *’काव्य कलश’ सह साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री की जयंती* कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के
    उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन, समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने किया । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के प्रकाश वदन मेहता द्वारा किया गया ।
    कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण कर किया गया । तत्पश्चात् कार्यक्रम में श्रीमती माधवी उपाध्याय के सरस्वती वंदना के बाद डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अगले सत्र में साहित्य समिति की मार्गदर्शिका एवं शहर की लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार डाॅ० रागिनी भूषण को पिछले दिनों नई दिल्ली में अटल फाउंडेशन द्वारा उनकी साहित्य सेवा के लिये ” राष्ट्रीय अटल सम्मान – २०२३” प्रदान किये जाने तथा समिति सदस्य ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र की नई कृति ‘तुम्हारे झूठ से प्यार है’ (कहानी संग्रह) के प्रकाशन पर बधाई देते हुए संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया । इसके बाद मंचासीन अतिथियों द्वारा राँची के वरीय साहित्यकार एवं अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’ द्वारा रचित “दोहा मकरन्द” ( १००१ भोजपुरी दोहों का संग्रह ) का लोकार्पण किया गया । लोकार्पित पुस्तक पर परिचयात्मक वक्तव्य दिव्येन्दु त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया । तत्पश्चात ‘काव्य कलश’ के अन्तर्गत उपस्थित शहर के ३८ नामचीन कवियों ने स्वरचित काव्य पाठ किया । जिनमें सर्वश्री / श्रीमती डाॅ० रागिनी भूषण, राजेश चरण, नीलिमा पाण्डेय, हरिहर राय चौहान, वीणा कुमारी नंदिनी, प्रदीप कुमार मिश्र, ममता कर्ण, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, शिप्रा सैनी मौर्या, विजय नारायण सिंह ‘बेरुका’, कन्हैया लाल अग्रवाल, अनिता निधि, शीतल प्र. दूबे, क्षमाश्री दूबे , हरि किशन चावला , जितेश तिवारी, उमा पाण्डेय, शिव नन्दन सिंह, सूरज सिंह राजपूत, अमरनाथ अग्रवाल, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, माधवी उपाध्याय, राजेन्द्र राज, दिव्येन्दु त्रिपाठी, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, बलबिन्दर सिंह ,भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र , डाॅ० उदय प्रताप सिंह तथा विमल किशोर विमल प्रमुख रहे । जबकि डाॅ० संजय पाठक एवं माधुरी मिश्रा की उपस्थिति सराहनीय रही । कार्यक्रम के अंत में सामुहिक राष्ट्रगान हुआ ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोजोबेडा मंडल कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नुक्कड़ सभा का आयोजन
    Next Article सिख समाज ने नामदा बस्ती, नानक नगर के समीप लगाई छबील, दिनेश कुमार ने की सेवा

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.