जोजोबेडा : जोजोबेडा मंडल कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नुक्कड़ सभा का आयोजन जोजोबेडा दुर्गापूजा मैदान कृष्णानगर में संध्या 6:30 बजे से जिला सचिव संतोष पाण्डेय के अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें मुख्य मुख्य वक्ता के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे उपस्थित हुए।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नुक्कड सभा के माध्यम से कहा कि मोदी जी के एक एक राज खुल कर सामने आ रहे है। रेल विभाग में सिर्फ मोदी जी के कारण 3 लाख 12 हजार स्वीकृत वैकेंसी को रोक दिया गया है। जब कि सरकार का काम है, रोजगार का सृजन करना यहाँ तो नौजवान को नौकरी से ही वंचित रखा गया है। भारतीय रेल मैन पावर की कमी से जूझ रहा है, तो सिर्फ मोदी जी के निर्णय हीनता के कारण। इसका सीधा प्रभाव रेल के सुरक्षा, पटरियों के सुरक्षा में दिखाई देने लगा है। बार बार यह कहा जा रहा है कि रेल आधुनिक हो रहा है, परन्तु आम जनता को केवल छला जा रहा है। अब समय आ गया है आम जनता मोदी जी को सबक सिखये।
नुक्कड सभा के माध्यम से आम जनता के समक्ष यह विषय भी रख रहा हूँ कि भारत की बेटियां जो अन्तरराष्ट्रीय पहलवान खिलाड़ी है, उनके साथ अन्याय हुआ है, अपना न्याय मांगने के लिए हमारी बेटियां दिल्ली के जंतर मंतर में धरना पर बैठी कि भाजपा सांसद सह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर दण्ड दी जाए। लेकिन मोदी जी और अमित शाह जी उन्हें बचाना चाहते है। उल्टे पुलिस प्रशासन लगाकर खिलाड़ी बेटियों को घसीट घसीट कर पिटाई कराई गई। आम जनता अब मोदी जी से पुछे कि सांसद सह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से क्या संबंध है, भाजपा को क्या फायदा है उसे बचाने से, ये गंभीर सवाल है।
अब मोदी सरकार की महंगाई की चर्चा करने की बारी है, जिससे जनता कराह रही है। गैस का सिलेंडर 450 से बढाकर 1080 रू कर दिया गया है। सरसों तेल रिफाइन तेल, आटा चावल के दाम तो महंगाई किया ही दुध पर जीएसटी लगाकर अत्याचार किया। पेट्रोल डीजल का मूल्य भी अन्तरराष्ट्रीय कीमत कम होने पर भी 100 रू लीटर मोदी सरकार बेच कर आम जनता पर डाका डाल रही है। मणिपुर हिंसा में जल रहा है। मोदी जी ना जाने किस चीज में खोये है। अब आम जनता के बीच नुक्कड सभा के माध्यम से सब विषयों को रखा जाएगा और कांग्रेस पार्टी का साथ देने का आग्रह किया जा रहा है। आम जनता मोदी जी को हर हाल में 2024 में गद्दी से उतारे।
नुक्कड सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रामदरस चौधरी ,हरेन्द्र मिश्रा,शैलेन्द्र सिंह,अजय ओझा,अतुल गुप्ता,रविन्द्र मौर्य,सन्नी सिंह,सतिशजी,अशोक कुमार इत्यादी नेताओं नें सम्बोधित किया।
नुक्कड सभा का संचालन अभय पाण्डेय एवं
धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार वर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान जन गन मन गाकर सभा समापन किया गया।

