Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा सदैव राष्ट्रहित की बात करती है – काले
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    भाजपा सदैव राष्ट्रहित की बात करती है – काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा सदैव राष्ट्रहित की बात करती है – काले

    साकची मंडल में भाजपा का सदस्यता अभियान जारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर के साकची मंडल द्वारा संगठन महापर्व के अवसर पर एक सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान साकची कालीमाटी रोड पर बड़े धूमधाम से चलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा और सदस्यता प्रभारी डॉ. राजीव की उपस्थिति में हुआ, मुख्य तौर पर प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए एवं पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नए सदस्यों का स्वागत किया। इस अभियान के दौरान पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने स्थानीय जनता को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यों से अवगत कराया और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

    श्री काले ने कहा की संगठन महापर्व के इस अभियान का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और मिशन को और अधिक लोगों तक पहुंचाना है, ताकि पार्टी का संगठन और मजबूत हो सके और जनकल्याण के लिए अधिक प्रभावी ढंग से काम किया जा सके।

    जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह अभियान सफलता की ओर अग्रसर है और हमें गर्व है कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है। इस अभियान के माध्यम से हम न केवल पार्टी के प्रति लोगों के विश्वास को बढ़ा रहे हैं, बल्कि हम समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं।

    जिला सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और पार्टी के सिद्धांतों को फैलाने में मदद की और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी के कार्यों और नीतियों के बारे में सही जानकारी मिले, और वे हमारे साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

    कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह,ने सभी का अभिनंदन किया , एनी शामिल लोगों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीलू साहू, राघवेन्द्र शर्मा, रामकेवल मिश्रा, पंकज वर्मा, संदीप कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, अमृक सिंह मिक्के, जूगुन पांडे, सागर राय, डी मनी, रितिका श्रीवास्तव, सिमी कश्यप, महालक्ष्मी देवी, रिंकू दुबे, ममता पुष्टि, ममता साहा, सावित्री देवी, प्रिंस, सिंह, बिभाष मजुमदार, मनीष सिंह, सरबजीत सिंह टोबी, सुमन कुमार, मनोज हलदर, लखिकांत घोष, अनूप तिवारी, मनु ढोके, अनूज मिश्रा एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया के नए थाना प्रभारी कुणाल कुमार का पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में स्वागत
    Next Article कंबल खरीद में टेंडर शर्तों का उल्लंघन, विधायक सरयू राय ने सीएम से की आपूर्तिकर्ता पर कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.