Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एसएनएमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची संथाल परगना

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एसएनएमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एसएनएमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

    “ऑपरेशन इरफान अंसारी शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव”

    “सरकारी अस्पतालों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त, व्यवस्थाओं में होगा बड़ा सुधार: स्वास्थ्य मंत्री”

    “धनबाद हमारा है, कोयला हमारा है, लेकिन लूट भाजपा की: डॉ. इरफान अंसारी”

    “छह माह में संथाल परगना को मिलेगी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की सौगात: डॉ इरफान अंसारी”

    निजाम खान राष्ट्र संवाद

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और रांची से आई डॉक्टरों की टीम के साथ शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और अस्पताल परिसर का व्यापक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. अंसारी ने अस्पताल में पाई गई कई खामियों पर नाराजगी जताई और अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी परिसर स्थित महिला वार्ड का निरीक्षण किया, जहां मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और सुविधाओं की जानकारी ली। वार्ड में बेड की खराब स्थिति और घटिया चादरों को देखकर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।

    डॉ. अंसारी ने ओपीडी और ऑर्थो वार्ड का भी निरीक्षण किया, जहां अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “हम इतने खर्च करते हैं और उसके बावजूद अस्पताल की यह स्थिति चिंताजनक है। अस्पताल की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

    मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार एसएनएमएमसीएच का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल काफी पुराना है और इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। साफ-सफाई और मरीजों के इलाज की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को बार-बार रेफर करना उचित नहीं है और सरकारी अस्पताल की अनदेखी नहीं की जाएगी।

    डॉ. अंसारी ने घोषणा की कि संथाल परगना के लोगों को जल्द ही सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के निर्माण में करोड़ों की लागत आई है और अब इसे छह माह के भीतर चालू किया जाएगा। डॉक्टरों की कमी दूर कर अस्पताल को पूरी तरह से संचालित किया जाएगा।

    धनबाद में आउटसोर्सिंग विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “धनबाद में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोयला हमारा है, जमीन हमारी है, लेकिन फायदा केंद्र सरकार उठा रही है। भाजपा ने धनबाद को लूट का अड्डा बना दिया है, जो अब नहीं चलने दिया जाएगा।”

    मंत्री ने कहा कि “खरमास समाप्त हो चुका है, अब ‘ऑपरेशन इरफान अंसारी’ शुरू हो गया है। हमारा लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाकर जनता को बेहतर सुविधा दी जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस
    Next Article फर्जी ऑनलाइन चालान भेज कर रहे फर्जीवाड़ा

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.