Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फर्जी ऑनलाइन चालान भेज कर रहे फर्जीवाड़ा
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड सरायकेला-खरसावां

    फर्जी ऑनलाइन चालान भेज कर रहे फर्जीवाड़ा

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फर्जी ऑनलाइन चालान भेज कर रहे फर्जीवाड़ा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। साइबर अपराधियों ने ठगी करने का नया तरीका इजाद किया है। अब लॉटरी लगने, इनकम टैक्स, ईडी अथवा सेंट्रल जांच एजेंसी का हवाला देकर डिजिटल अरेस्टिंग करने वाले साइबर अपराधियों ने अब देश के ट्रांसपोर्ट विभाग के वेबसाइट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसका खुलासा शहर में तब हुआ जब विजय गार्डन की महिला स्वाति पटनायक के मोबाइल पर ट्रांसपोर्ट परिवहन विभाग का ई चालान भेजा गया।

     

     

    उसमें झारखंड परिवहन विभाग का वेबसाइट का लिंक भी भेजा गया जिसमें नोटिस पाने वाले को लिंक का इस्तेमाल कर ₹ छह हजार का भुगतान करने को कहा गया। उसके पति शक्ति प्रसाद पटनायक के नाम से एक कार है।
    उसे कर के नंबर के आधार पर सोमवार को उसे अपने व्हाट्सएप नंबर पर एक चालान प्राप्त हुआ। उसमें ₹6000 ऑनलाइन भुगतान करने का निर्देश था। मामला जून 2022 का दिखाया गया था। जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट की बजाय आईपीसी की धाराओं का उल्लेख था। स्वाति ने अपने परिचित वकील श्रीकांत सिंह को चालान के बारे में जानकारी दी और कोर्ट के माध्यम से भुगतान करने की हामी भरी।

     

     

    वकील श्रीकांत सिंह ने जब कोर्ट में उसे चालान के बारे में जानकारी प्राप्त की। तो वहां इससे संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। अधिवक्ता श्रीकांत सिंह ने साक्षी ट्रैफिक थाना से जानकारी ली तो पदाधिकारी दंग रह गए और उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस कभी भी आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धाराओं के तहत चालान नहीं भेजती है। स्पॉट फाइन नहीं देने वालों का दस्तावेज एमवी एक्ट के प्रावधान के अनुसार स्थानीय न्यायालय में भेज दिया जाता है।
    साइबर अपराधियों ने चालान नंबर jh10389722062620244 एवं लिंकhhtps://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan दिया, से नोटिस पाने वालों को सरकारी नोटिस का भ्रम हो।
    साइबर क्राइम के बारे में जानकारी रखने वाले पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि ई परिवहन, एम परिवहन जैसे कई ऐप हैं जिनमें गाड़ियों तथा गाड़ी मालिकों का पूर्ण विवरण रहता है। वहां से ही शायद साइबर अपराधी पूरा डिटेल लेकर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे हैं। जिससे सजग रहने की जरूरत है। लोगों को डायरेक्ट लिंक में जाने की बजाय पुलिस की मदद लेनी चाहिए।

    फर्जी ऑनलाइन चालान भेज कर रहे फर्जीवाड़ा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एसएनएमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश
    Next Article केवंट समाज वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 49वाँ भक्त गुहा निषाद जयंती, विधायक पूर्णिमा साहू और पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.